My मुनीचक गांव में पीट-पीट कर युवक की हत्या, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

मुनीचक गांव में पीट-पीट कर युवक की हत्या

लीड पेज 3:::::::::मारपीट कर ली जान, रस्सी से गले को दबाया फोटो नं. 06, मुनीचक गांव में युवक की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। फोटो नं. 07, मुनीचक गांव में युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़, शव को उठाने...

Sun, 26 April 2026 08:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
मुनीचक गांव में पीट-पीट कर युवक की हत्या

वीरपुर, निज संवाददाता। वीरपुर पूर्वी पंचायत के मुनीचक गांव में शनिवार की रात 34 वर्षीया गोविंद पासवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वह स्व. राम बालक पासवान का पुत्र था। उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर पीपल पेड़ के पास हाथ-पैर बंधा हुआ पाया गया जिसे मध्य रात्रि में ग्रामीण धर्मेंद्र यादव,छोटू यादव और रवि यादव घर तक छोड़ गांव से फरार हो गया। जानकारी देते हुए मृतक गोविंद की मां साबो देवी ने बताया कि उसका पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को ही वह गांव आया था। शनिवार की शाम 6 बजे यह कह कर घर से निकला था कि कुछ देर में आते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसान की हत्या में प्रयुक्त हथियार मिला, एफएसएल की टीम ने की जांच

लेकिन, देर रात तक वह नहीं लौटा। मध्य रात्रि में शंकर यादव का पुत्र धर्मेंद्र यादव व छोटू यादव और रामाशीष यादव का पुत्र रवि यादव उसके घर कहने आया कि गोविंद सड़क किनारे सोया हुआ है। जब परिजन वहां गए तो देखा कि गोविंद का हाथ-पैर बंधा है और वह बेसुध पीपल के पेड़ के पास पड़ा है। तब उक्त तीनों युवकों ने उठा कर उसे घर तक पहुंचाया। उसके बाद वे फरार हो गए। जब गोविंद का हाथ-पैर खोला गया और स्थानीय चिकित्सक ने जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उसके शरीर पर चोट के कई गहरे निशान थे। गले में रस्सी के निशान पाए जाने से लोगों को आशंका हो रही थी कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसके गले में रस्सी से फांसी लगा उसकी जान ले ली गई। अहले सुबह सूचना मिलते ही वीरपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार व एसआई ऋषिकेश भारद्वाज ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाई गई। टीम ने आरोपी युवकों के डेरे के पास और सड़क किनारे से खून के धब्बे व अन्य नमूने एकत्र किए। इधर, पुलिस ने जब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने रोक दिया। वे हत्यारे को गिरफ्तार कर तुरन्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर डीएसपी इमरान अहमद भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक की हत्या ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर की गई है। परिजनों द्वारा बताए गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर, हत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में गोविंद सबसे छोटा था। लोग कह रहे थे कि उससे किसी का कोई झगड़ा नहीं था। अचानक हुए वारदात से सभी स्तब्ध थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।