BJP s Pintu Agarwal Calls Bill s Failure a Dark Chapter for Democracy and Women s Rights विधेयक पास नहीं होना लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के लिए काला अध्याय : पिंटू अग्रवाल, Dumka Hindi News - Hindustan
More

विधेयक पास नहीं होना लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के लिए काला अध्याय : पिंटू अग्रवाल

दुमका, प्रतिनिधि। विधेयक पास नहीं होना लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के लिए काला अध्याय : पिंटू अग्रवालविधेयक पास नहीं होना लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के ल

Sun, 19 April 2026 01:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, दुमका
share
विधेयक पास नहीं होना लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के लिए काला अध्याय : पिंटू अग्रवाल

दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने कहा कि कल का दिन लोकतंत्र और संसदीय इतिहास के लिए एक काला अध्याय बनकर सामने आया है। यह केवल विधेयक का गिरना नहीं, बल्कि उस विश्वास का टूटना है जो देश की महिलाओं ने एक बेहतर और समान भागीदारी वाले भविष्य के लिए संजोया था। कहा महिलाओं को 33% आरक्षण देने से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए आवश्यक संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 का पारित न हो पाना केवल एक विधायी प्रक्रिया का रुकना नहीं, बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों की आशाओं पर आघात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष घिरा

मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने कहा है कि दशकों से महिलाएं राजनीति और नीति-निर्माण में समान भागीदारी की प्रतीक्षा कर रही हैं। ऐसे में जब यह अवसर सामने आया, तब कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और सपा जैसे दलों द्वारा इसका विरोध करना और विधेयक के पारित न होने पर खुशी जताना, उनकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। 2029 आम चुनाव देश की नारी शक्ति इसका जवाब भी देगी।फोटो संख्या-10-पिंटू अग्रवाल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति के अपमान का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी : जदयू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।