मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल
दुमका के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानुप्रताप शाही ने प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत पर मुफ्त अनाज वितरण की योजना की तारीफ की, जो कोरोना काल से शुरू होकर अब भी जरूरतमंदों को लाभ पहुँचा रही है।

दुमका। झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप शाही ने सोमवार को दुमका परिसदन में प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल देश के लिए बेमिसाल रहे हैं। इन 12 वर्षों में गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर ऐतिहासिक काम हुए हैं। भानुप्रताप शाही ने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी पहचान अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करना है। इसी सोच के साथ 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज वितरण की योजना चलाई जा रही है। कोरोना काल से शुरू हुई यह योजना आज भी जारी है और इससे देश के गरीब, कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन