Minister Ram Singh Kaida Highlights Achievements of Modi Government on 12 Years of Progress विकास और राष्ट्रवाद की भावना से हो रहा कार्य, Bageshwar Hindi News - Hindustan
More

विकास और राष्ट्रवाद की भावना से हो रहा कार्य

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास, विश्वास और राष्ट्रवाद की भावना के साथ काम कर रही है। गरीबों को मुफ्त राशन और कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

Fri, 12 June 2026 04:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share
विकास और राष्ट्रवाद की भावना से हो रहा कार्य

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कैबिनेट और जिला प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भाजपा पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कहा कि मोदी सरकार विश्वास, विकास और राष्ट्रवाद की भावना के साथ कार्य कर रही है, जिस पर देश की जनता भरोसा जता रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है और गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी के 12 साल का कार्यकाल देश के विकास का स्वर्णिम अध्याय : नदीम खान

उन्होंने दावा किया कि भाजपा को देशभर में जनता का समर्थन मिल रहा है, जिसका परिणाम विभिन्न राज्यों के चुनावों में पार्टी की जीत के रूप में सामने आ रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पहले से अधिक मजबूत हुई हैं। कैड़ा ने कहा कि मोदी सरकार हिंदुत्व और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं राज्य सरकार किसानों को कृषि यंत्रों और मशीनरी की खरीद पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। समाज कल्याण योजनाओं के तहत वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है, जिसका लाभ पति-पत्नी दोनों को दिया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों तक पेयजल पहुंचाने का कार्य किया गया है।कोरोना काल में भारत सरकार ने विदेशों में फंसे युवाओं और नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने का काम भी सरकार ने किया। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमतें समय और आय के अनुरूप बढ़ी हैं तथा लोगों की आय में भी वृद्धि हुई है। प्रभारी मंत्री ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए विशेष सुविधाओं की आवश्यकता पर भी बात की। पांचवीं अनुसूची और पर्वतीय राज्यों के संदर्भ में नीति आयोग स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है कि उत्तराखंड को विशेष सुविधाएं किस प्रकार मिल सकें। इस मौके पर विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 सालों में देश का हुआ चहुंमुखी विकास: गणेश जोशी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदलते भारत को दुनिया देख रही; मोदी सरकार के 12 साल होने पर CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।