उपलब्धि भरा है मोदी सरकार 12 साल का कार्यकाल
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि मोदी सरकार का 12 साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जैसे आयुष्मान और उज्ज्वला योजना। जोशी का कहना है कि मोदी सरकार आम जनमानस के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सतीश जोशी, चम्पावत। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि मोदी सरकार का 12 साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अंतिम छोर के व्यक्ति के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। चम्पावत भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। कहा कि मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान, उज्ज्वला योजना संचालित कर अंतिम छोर के व्यक्ति को समाज के मध्यम वर्ग की श्रेणी में लाने का कार्य किया है। कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर खड़ा है। गरीब तबके के लोगों को अनाज उपलब्ध कराने जैसी विशेष योजनाओं को संचालित किया गया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम जनमानस के विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, दर्जा धारी हेमा जोशी, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, मीडिया संयोजक राजू गड़कोटी, सतीश पांडेय, सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन