धनबाद में 30 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार
धनबाद और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव हो रहा है। 30 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

धनबाद सहित आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 अप्रैल तक धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर गरज और बिजली की चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। विशेष रूप से शनिवार से 28 अप्रैल तक धनबाद में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।तापमान
की बात करें तो अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन