दुर्गापुर से बलसाड और उधना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
दुर्गापुर से धनबाद होकर बलसाड और उधना के लिए स्पेशल ट्रेन 21 और 22 अप्रैल को चलेगी। बलसाड-दुर्गापुर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल को और दुर्गापुर-बलसाड स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को चलेगी। उधना-दुर्गापुर स्पेशल ट्रेन 22 और 23 अप्रैल को सुबह 8.35 बजे उधना से खुलेगी।

दुर्गापुर से धनबाद होकर बलसाड और उधना के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। 09143 बलसाड-दुर्गापुर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल को और 09144 दुर्गापुर-बलसाड स्पेशल ट्रेन 23 अप्रैल को दुर्गापुर से चलेगी। बलसाड स्पेशल ट्रेन बलसाड से दोपहर 12.50 बजे खुलेगी और 22 अप्रैल की रात 12.10 बजे धनबाद और सुबह 4.20 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। दुर्गापुर स्पेशल ट्रेन सुबह सात बजे दुर्गापुर से खुलेगी। सुबह ट्रेन 9.30 बजे धनबाद और 24 अप्रैल की शाम 5.30 बजे बलसाड पहुंचेगी।इसी तरह 09175 उधना-दुर्गापुर स्पेशल ट्रेन 22 और 23 अप्रैल को उधना से सुबह 8.35 बजे खुलेगी। ट्रेन अगले दिन शाम 6.10 बजे धनबाद और रात 8.50 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी।
09176 दुर्गापुर-उधना स्पेशल ट्रेन 23 और 24 अप्रैल को रात 11.50 बजे दुर्गापुर से खुलेगी और रात 2.30 बजे दुर्गापुर और तीसरे दिन दोपहर 1.30 बजे उधना पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन