हावड़ा से वटवा के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन
हावड़ा से वटवा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। धनबाद-कोडरमा होकर दोनों स्पेशल ट्रेन पांच फेरा चलेगी।09479 वटवा-हावड़ा स्पेशल 20 और 26 अप्रैल

हावड़ा से वटवा के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। धनबाद-कोडरमा होकर दोनों स्पेशल ट्रेन पांच फेरा चलेगी। 09479 वटवा-हावड़ा स्पेशल 20 और 26 अप्रैल को शाम 4.45 बजे वटवा से खुलेगी। ट्रेन सूरत, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, डीडीयू होते हुए देर रात 2.50 बजे धनबाद और सुबह नौ बजे हावड़ा पहुंचेगी। 09480 हावड़ा-वटवा स्पेशल 22 और 28 अप्रैल को शाम सात बजे हावड़ा से खुलेगी। ट्रेन रात 10.35 बजे धनबाद और अगले दिन दोपहर 12.15 बजे वटवा पहुंचेगी।इसी तरह 09481 वटवा-हावड़ा स्पेशल 21, 22 व 27 अप्रैल को शाम 4.45 वटवा से खुलेगी। ट्रेन रतलाम, कानपुर, डीडीयू होते हुए तीसरे दिन रात 3.15 बजे धनबाद और सुबह 10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
09482 हावड़ा-वटवा स्पेशल 23, 24 व 29 मार्च को हावड़ा से रात आठ बजे खुलेगी। ट्रेन रात 1.35 बजे धनबाद और तीसरे दिन दोपहर 2.25 बजे वटवा पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन