लखनऊ होकर चंडीगढ़-हावड़ा स्पेशल 25 को
Lucknow News - रेलवे चंडीगढ़-हावड़ा के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। ट्रेन नंबर 04516 चंडीगढ़ से 25 अप्रैल को रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन हावड़ा पहुंचेगी। वापसी ट्रेन नंबर 04515 हावड़ा से 27 अप्रैल को सुबह 08:50 बजे चलेगी।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे चंडीगढ़-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 04516 चंडीगढ़ से 25 अप्रैल को 23:45 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह आलमनगर स्टेशन पर 11:20 और उतरेठिया जंक्शन पर 11:58 बजे पहुंचेगी। यहां से सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गया, धनबाद, दुर्गापुर होते हुए अगले दिन हावड़ा 06:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04515 हावड़ा से 27 अप्रैल को 08:50 बजे चलेगी। उक्त रूट से होते हुए अगले दिन सुबह 04:53 बजे उतरेठिया और 05:40 बजे आलमनगर स्टेशन पहुंचेगी। यहां से रवाना होने के बाद 19:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें जनरल और स्लीपर के कोच होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन