Public Outrage Against Continuous Power Cuts Amidst Severe Heat बलियापुर में लगातार बिजली कटौती के खिलाफ नारेबाजी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
More

बलियापुर में लगातार बिजली कटौती के खिलाफ नारेबाजी

सोमवार की रात, भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मुुकुंदा सबस्टेशन पर लोगों ने नारेबाजी की, जहां विद्युतापूर्ति शाम सात बजे से रात एक बजे तक बाधित रही। दिन में भी, बिजली पांच घंटे गायब रही, जिससे लोगों का जीवन कठिन हो गया।

Wed, 22 April 2026 12:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share
बलियापुर में लगातार बिजली कटौती के खिलाफ नारेबाजी

लगातार बिजली कटौती के खिलाफ सोमवार की देर रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से परेशान लोगों ने मुकुंदा सबस्टेशन पहुंचकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुसमाटांड़ मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो, रमेश कुमार महतो, गोपाल महतो, जनार्दन महतो आदि सहित अन्य लोगों का कहना था कि शाम सात बजे से रात एक बजे तक लगातार क्षेत्र में विद्युतापूर्ति बाधित रही। दिन में भी बिजली पांच घंटे नदारद रही। लोगों का कहना है कि बिजली की लगातार कटौती ने इस भीषण गर्मी में जीना मुहाल कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरवाडीह में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी बिजली की आपूर्ति
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके प्रभावित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।