बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके प्रभावित
पाकुड़ में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कृष्णापुरी कॉलोनी, श्याम नगर, और अन्य क्षेत्रों में घंटों तक बिजली गुल रहने की शिकायतें हैं। गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिससे पानी, पढ़ाई और व्यापार पर असर पड़ रहा है। लोग राहत की मांग कर रहे हैं।

पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ सदर क्षेत्र में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कृष्णापुरी कॉलोनी, श्याम नगर, प्यादापुर, बैंक कॉलोनी, तलवाडांगा मालपहाड़ी रोड और हरिन्दगा बाजार जैसे कई इलाकों में घंटों-घंटों तक बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी, कहीं एक फेज में बिजली गायब रहने तो कहीं लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भीषण गर्मी के इस मौसम में बार-बार और लंबे समय तक होने वाली बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। घरों में पानी की समस्या, बच्चों की पढ़ाई में बाधा और छोटे व्यापारियों के कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से इसी तरह की स्थिति बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती से परेशान आम जनता ने मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द राहत दी जाए और विद्युत आपूर्ति को नियमित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन