पीएम के रूप में मोदी के 12 साल पूरे करने पर सांसद-विधायक ने की पूजा
धनबाद, विशेष संवाददाता। निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। भाजपाइयों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ कर मंगलकामनाएं दीं। सांसद ने खाटू श्याम मंदिर में पूजा की और क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। विधायक ने मानस मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा की।

धनबाद, विशेष संवाददाता। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबा कार्यकाल 12 वर्ष पूरा किया। इस उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ कर प्रधानमंत्री और देश के लिए मंगलकामनाएं कीं।
पूजा का आयोजन
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा जनप्रतिनिधियों व संगठन ने विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया। झरिया के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान खाटू श्याम की पूजा कर क्षेत्र की सुख-शांति, विकास और जनकल्याण की मंगलकामना की। मौके पर सांसद ने कहा कि धनबाद क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और समृद्धि बनी रहे तथा सभी लोग शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें।
प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की कामना
पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व निरंतर नेतृत्व क्षमता की भी कामना की। स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बड़ी संख्या में धार्मिक आयोजन में भाग लिया और सांसद के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर अवधेश साहू, राजकुमार अग्रवाल, संजय वर्मा, अरुण साव, विष्णु त्रिपाठी, बच्चा गिरी, अरुण जायसवाल, अमित साव, श्रवण राम चंद्रवंशी, सुनील पासवान, रिंकू शर्मा, अजय वर्मा, उमा भट्टाचार्य, अनीता सिंह, लीला बाऊरी, भोला सेन मोदक, राजेश शर्मा व शत्रुघ्न मालाकार आदि उपस्थित थे।
विधायक की पूजा
इधर, विधायक ने मानस मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा कर कीर्तन में भाग लिया। इससे पूर्व, धनबाद महानगर के तत्वावधान में जगजीवन नगर के मानस मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा पाठ का आयोजन किया गया। आरती के साथ लोगों के बीच लड्डू बांटा गया। मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री रूपेश सिन्हा, मानस प्रसून, मौसम सिंह, रीता प्रसाद यादव, रूमकी गुप्ता, नित्यानंद मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, अशोक पाल, बसंती देवी, रंजय सिंह, मनोज गुप्ता, इंदुभूषण कुशवाहा, पंकज सिन्हा, निर्मल प्रधान, रमा सिन्हा, मिल्टन पार्थसारथी, नीरज सिन्हा, राणा सिंह, रिंकू सिन्हा, जीराखान सिंह, दिलीप सिंह व दीपक झा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन