प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिरों में पूजा
फुसरोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 12 साल पूर्ण होने पर बुधवार को भाजपाइयों की ओर से जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर में विशेष-पूजा अर्चना की गई। ब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिरों में पूजा फुसरो/दामोदा, प्रतिनिधि।
विशेष पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 12 साल पूर्ण होने पर बुधवार को भाजपाइयों की ओर से जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर में विशेष-पूजा अर्चना की गई। बेरमो प्रमुख सह महिला नेत्री गिरिजा देवी व जिप सदस्य ओमप्रकाश सिंह ऊर्फ टीनू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अबतक का कार्यकाल काफी बेहतर रहा। आज हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। फुसरो मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार श्रीकांत सिंह, लालमोहन महतो, गोपी दे आदि थे।
पुजा और विकास की कामना
चंद्रपुरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुग्दा पहाड़ी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की। भाजपा चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष पूनम पांडेय एवं भाजपा किसान मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा के नेतृत्व में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूजा की। देश की सुख-समृद्धि, विकास साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष पूनम पांडेय ने कहा कि 12 वर्षों में देश विकास, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाई तक पहुंचा है। सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर चलकर सरकार ने हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। सभी ने संकल्प लिया कि पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। ललित लहरे, सुमन सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, आदित्य प्रसाद, गणेश तिवारी, कल्याणी देवी, लालमणि पंडित, मुक्तेश्वर महथा आदि थे।
बनासो मंदिर में पूजा
7. जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर में पूजा करते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन