नियमित ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को रेलवे चला रही है समर स्पेशल ट्रेनें
चक्रधरपुर रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इनमें बिलासपुर-शालीमार, रायपुर-खड़गपुर, संबलपुर-शालीमार, दुर्ग-शालीमार और खड़गपुर-पुणे वन वे ट्रेन शामिल हैं। ये ट्रेनें 21 से 29 अप्रैल के बीच चलेंगी।

चक्रधरपुर। ग्रीष्मकाल में नियमित ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर द्विसप्ताहिक, द्विदिवसीय एवं वन वे समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन की घोषणा की है जिसमें बिलासपुर-शालीमार समर स्पेशल, रायपुर खड़गपुर-रायपुर द्विसप्ताहिक सुपर फास्ट समर स्पेशल, संबलपुर शालीमार संबलपुर द्विसप्ताहिक समर स्पेशल, दुर्ग शालीमार दुर्ग द्विदिवसीय समर स्पेशल एवं खड़गपुर पुणे एकदिशा (वन वे) समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। बिलासपुर शालीमार बिलासपुर समर स्पेशलट्रेन नंबर 08257 बिलासपुर शालीमार द्विसप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 25 और 26 अप्रैल को 00.45 बजे बिलासपुर से खुलेगी एवं यह रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला चक्रधरपुर (07.38/07.40) टाटानगर, खड़गपुर संतरागाछी स्टेशनों में रुकती हुई 13.45 बजे शालीमार पहुंचेगी।
उसी प्रकार ट्रेन नंबर 08258 शालीमार बिलासपुर द्वि दिवसीय समर स्पेशल शालीमार से 25 और 26 अप्रैल को खुलेगी एवं यह चक्रधरपुर में 22.53 बजे पहुंचेगी एवं 22.55 बजे खुलेगी तथा यह बिलासपुर दूसरे दिन यानि 27 अप्रैल को 07.30 बजे पहुंचेगी।रायपुर खड़गपुर रायपुर समर स्पेशलट्रेन नंबर 08749 रायपुर खड़गपुर समर स्पेशल 23 अप्रैल को 23.10 बजे रायपुर से खुलेगी यह भाटापारा, बिलासपुर,चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर (22.15/22.17)पहुंचेगी एवं यह दूसरे दिन यानि 24 अप्रैल को 01.30 बजे खड़गपुर पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 08750 खड़गपुर रायपुर समर स्पेशल 24 अप्रैल को 04.30 बजे खड़गपुर के खुलेगी एवं यह इन्हीं स्टेशनों में रुकती हुई 17.15 बजे रायपुर पहुंचेगी।---शालीमार सबंलपुर शालीमार समर स्पेशलट्रेन नंबर 08303 शालीमार संबलपुर समर स्पेशल 22 और 28 अप्रैल को 16.45 बजे संबलपुर से खुलेगी यह रेंगाली, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर खड़गपुर संतरागाछी होते हुए शालीमार 05.00 बजे पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 08304 संबलपुर शालीमार समर स्पेशल 23 और 29 अप्रैल को शालीमार से 19.30 बजे खुलेगी और यह ट्रेन संबलपुर 06.30 बजे पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन दो-फेरे लगाएगी।दुर्ग शालीमार दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन08745 दुर्ग शालीमार समर स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल को 21.45 बजे खुलेगी एवं यह रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर,चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा. राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, संतरागाछी होते हुए शालीमार दूसरे दिन यानि 30 अप्रैल को 17.45 बजे पहुंचेगी। उसी प्रकार 08746 शालीमार दुर्ग समर स्पेशल 30 अप्रैल को 17.45 बजे शालीमार से खुलेगी और यह 1 मई को 11.15 बजे दुर्ग पहुंचेगी।खड़गपुर पुणे वन वे समर स्पेशलट्रेन नंबर 02827 खड़गपुर पुणे वन वे समर स्पेशल 21 अप्रैल को 10.00 बजे खड़गपुर से खुलेगी। यह ट्रेन टाटा चक्रधपुर, राउरकेला, झारसगुड़ा होते हुए दूसरे दिन यानि 22 अप्रैल को 17.30 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों के परिचालन से नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन