झारखंड में कांग्रेस के सभी जिलों के प्रभारी घोषित, किसको कहां की जिम्मेदारी मिली
झारखंड में कांग्रेस ने जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी जिलों के प्रभारियों (विभाग एवं फ्रंटल संगठन) की रविवार को घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने कहा है कि जेपीसीसी विभागों एवं फ्रंटल संगठनों पर विशेष ध्यान देगी।

झारखंड में कांग्रेस ने जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी जिलों के प्रभारियों (विभाग एवं फ्रंटल संगठन) की रविवार को घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। कहा है कि जेपीसीसी विभागों एवं फ्रंटल संगठनों पर विशेष ध्यान देगी। इसका उद्देश्य नेतृत्व का विकास करना तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, छात्र, आरजीपीआरएस, किसान कांग्रेस, मछुआरा कांग्रेस, कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस से संबंधित मुद्दों पर कार्य करना है।
उन्होंने कहा है कि सभी जिला प्रभारी विभागों एवं फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ निकट समन्वय में कार्य करेंगे तथा पीसीसी के विभाग एवं फ्रंटल प्रभारी उपाध्यक्षों के मार्गदर्शन एवं पीसीसी महासचिवों (विभाग एवं फ्रंटल संगठन) के सहयोग से कार्य करेंगे।
किस जिले का किसको प्रभार
● संताल परगना प्रमंडल: देवघर- अवधेश प्रजापति, दुमका- मुकुंद दास, जामताड़ा- मनोज पासवान, साहेबगंज- प्रो. बिंदु मंडल, पाकुड़- उदय लखमानी
● उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल: गिरिडीह- अमर यादव, कोडरमा- ईश्वर आनंद, हजारीबाग- सुनील सिंह, चतरा- संजय गुप्ता, रामगढ़- तापस चटर्जी, बोकारो- शैलेन्द्र कुमार यादव, धनबाद- मुख्तार खान
● दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल: रांची शहरी- ज्योति सिंह मथारू, रांची ग्रामीण- राकेश सिन्हा, लोहरदगा- बलजीत सिंह बेदी, गुमला- गीताश्री उरांव, खूंटी- पीटर मुंडू, सिमडेगा- बॉबी भगत
● पलामू प्रमंडल: पलामू- रामदेव यादव, गढ़वा- बद्री राम, लातेहार- सत्यनारायण सिंह
● कोल्हान प्रमंडल: पू. सिंहभूम- अमरेंद्र सिंह, प. सिंहभूम-परितोष सिंह, सरायकेला-खरसावां - सुरेश धारी
झामुमो को सशक्त बनाएं : विनोद
उधर, रांची स्थित झामुमो केन्द्रीय कार्यालय में महासचिव विनोद पांडेय से रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन के साथ मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, प्रणव महतो, ललित माण्डी, विद्यासागर दास, जिला सचिव रतन महतो समेत अन्य उपस्थित रहे। विनोद पांडेय ने कहा कि इस दौरान सांगठनिक विषय पर चर्चा हुई। पार्टी को निरंतर सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है।




साइन इन