commercial gas cylinder quota fix for evry district in jharkhand झारखंड में कॉमर्शियल सिलेंडर का जिलावार कोटा तय, किस जिले को सबसे ज्यादा मिलेगा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में कॉमर्शियल सिलेंडर का जिलावार कोटा तय, किस जिले को सबसे ज्यादा मिलेगा

विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बीते 26 मार्च को तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कहा गया है कि बीते 17 मार्च से पूर्व में कॉमर्शियल(एनडीएनई) सिलेंडर की निर्धारित जिलावार आपूर्ति के बाद 454.60 मीट्रिक टन की आपूर्ति 24 जिलों में की जाएगी।

Wed, 1 April 2026 09:16 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में कॉमर्शियल सिलेंडर का जिलावार कोटा तय, किस जिले को सबसे ज्यादा मिलेगा

खाड़ी देशों में उत्पन्न अंशाति के बाद कॉमर्शियल(एनडीएनई) सिलेंडर की आपूर्ति को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिलावार कोटा तय किया है। विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बीते 26 मार्च को तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कहा गया है कि बीते 17 मार्च से पूर्व में कॉमर्शियल(एनडीएनई) सिलेंडर की निर्धारित जिलावार आपूर्ति के बाद 454.60 (20 %) मीट्रिक टन की आपूर्ति 24 जिलों में की जाएगी।

इसमें सबसे अधिक आपूर्ति पूर्वी सिंहभूम जिला को 124.74 मीट्रिक टन की होगी। उसके बाद सरायकेला, रांची जिला को आपूर्ति की जाएगी। सबसे कम आपूर्ति सिमडेगा जिला को 1.33 मीट्रिक टन को की जाएगी। बैठक में वाणिज्यिक व औद्योगिक एलपीजी उपभोक्ताओं के पीएनजी, तेल कंपनियों को आवंटन की प्रक्रिया आदि को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए है।

कुल 375 जगहों पर निरीक्षण एवं छापेमारी, 174 सिलेंडर जब्त

कॉमर्शियल(एनडीएनई) और घरेलू सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति एवं शिकायतों के समाधान के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय के निदेशक की अध्यक्षता में एक कंट्रोल रूप बनाया गया है। 31 मार्च तक सभी 24 जिलों से कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से एजेंसी द्वारा कुल 375 जगहों पर निरीक्षण एवं छापेमारी की गई, जिसमें से 174 सिलेंडर जब्त किए गए है। सबसे अधिक सिलेंडर गढ़वा जिले में 74 जब्त हुए हैं। वहीं, सबसे अधिक छापेमारी पलामू जिले में 44 जगहों में हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबार्ड के ऑडिट में खुलासा, झारखंड सहकारी बैंक में 6.24 करोड़ रुपए की अनियमितता

1. पीएनजी के लिए आवेदन जरूरी : अब सभी वाणिज्यिक और औद्योगिक एलपीजी ग्राहकों को आवंटन से पहले अपने शहर की ‘सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन’ इकाई के साथ पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के लिए पंजीकरण करना और औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य होगा।

2. वेरिफिकेशन के बिना सप्लाई नहीं : बिना रजिस्ट्रेशन और ‘एंड यूज वेरिफिकेशन’ (उपयोग की पुष्टि) के किसी भी नए एलपीजी कनेक्शन या आपूर्ति की अनुमति नहीं दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के हर पंचायत को मिली 52 लाख से ज्यादा की राशि, बांटे गए 2254 करोड़ रुपए

3. फरवरी 2026 का आधार जो ग्राहक पहले से तेल कंपनियों के साथ पंजीकृत हैं, उन्हें फरवरी 2026 में सप्लाई देने वाली कंपनी ही उनकी मुख्य आपूर्तिकर्ता मानी जाएगी। यदि किसी ने एक से अधिक कंपनियों से गैस ली है, तो उन्हें फरवरी 2026 के कोटे के अनुपात में ही आवंटन मिलेगा।

4. नए ग्राहकों के लिए नियम : जो ग्राहक किसी कंपनी के साथ पंजीकृत नहीं हैं या नए हैं, तो तेल कंपनियां जिला उपायुक्त के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेंगी कि एक ही ग्राहक को एक से अधिक कंपनी से सप्लाई न मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन खराब रहेगा झारखंड का मौसम, होगी झमाझम बारिश; तूफानी हवाओं का येलो अलर्ट

5.राज्य में कॉर्मिशयल (एनडीएनई) सिलेंडर की कुल 2273.11 मीट्रिक टन की आवश्यकता होती है। वर्तमान में तेल कंपनियों के पास 650 मीट्रिक टन का स्टॉक है। खाड़ी देशों की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा बीते 5 और 13 मार्च को सिलेंडर की कुल आपूर्ति का मात्र 20% ही आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया था।

इस क्रम में विभाग द्वारा 17 मार्च को अपने आदेश में कुल 2273.11 मीट्रिक टन की आवश्यकता के विरुद्ध केवल 456.6 (20 %) मीट्रिक टन की प्रति माह आपूर्ति करने का निर्देश दिया था। इसमें से अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं को कुल आवश्यकता का 100% एवं एयरपोर्ट व रेल कैंटिन को आवश्यकता का 70% मासिक रूप से जिलावार आपूर्ति करना था। पुन: 21 मार्च को मंत्रालय द्वारा शेष का 20% कॉर्मिशयल (एनडीएनई) सिलेंडर के आवंटन का आदेश दिया गया था। फिर विभाग ने 26 मार्च की बैठक में जिलावार आवंटन की सूची जारी की। इस बार प्राथमिकता के आधार पर रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल, औद्योगिक कैंटिन, फूड प्रोसेसिंग व डेयरी, सब्सिडीज कैंटिन, राज्य सरकार या स्थानीय निकायों के फूड आउटलेट, कम्यूनिटी किचन और प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो एफटीएल को आपूर्ति करना था।

(17 मार्च के पूर्व) (26 मार्च के बाद)

जिला मासिक खपत पूर्व में आवंटन शेष प्रतिमाह आवंटन

पू.सिंहभूम 586.90 87.887 499.013 124.74

सरायकेला 528.55 74.84 453.71 113.42

रांची 390.75 87.616 303.134 75.78

धनबाद 128.45 36.671 91.779 22.94

बोकारो 79.23 13.398 65.832 16.46

हजारीबाग 84.41 17.96 66.45 16.61

रामगढ़ 62.69 9.32 53.070 13.27

प.सिंहभूम 59.15 11.732 47.418 11.85

गिरिडीह 55.86 10.69 45.170 11.29

देवघर 52.44 14.22 38.220 9.55

पलामू 29.47 8.63 20.840 5.21

दुमका 26.86 15.76 11.100 2.78

गुमला 25.72 17.69 8.030 2.01

गोड्डा 25.32 9.75 15.570 3.89

कोडरमा 22.69 2.86 19.830 4.96

जामताड़ा 17.43 3.15 14.280 3.57

गढ़वा 17.36 3.948 13.412 3.35

पाकुड़ 14.21 6.67 7.540 1.89

लोहरदगा 12.72 7.06 5.660 1.42

चतरा 12.08 1.99 10.090 2.52

साहेबगंज 11.95 3.35 8.600 2.15

खूंटी 10.46 2.91 7.550 1.89

लातेहार 8.00 1.11 6.890 1.72

सिमडेगा 10.71 5.39 5.320 1.33

कुल 2273.11 454.60 1818.508 454.60