स्कूल और आंगनबाड़ी आज से चलेंगे 6.30 बजे से
जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में बदलाव किया है। सभी विद्यालय सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक खुलेंगे। इसके बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। यह आदेश 22 अप्रैल 2026 से लागू होगा। अभिभावकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

स्कूल और आंगनबाड़ी आज से चलेंगे 6.30 बजे से भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने दिया आदेश शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। डीएम शेखर आनंद ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुबह 6.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक होगा। इसके बाद सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। यह आदेश 22 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे भीषण गर्मी को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
(शेखपुरा से मनोज कुमार)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन