टंडवा में पारा 40 पार, पानी और बिजली का भी संकट
औद्योगिक नगरी टंडवा में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। गर्मी के कारण पानी और बिजली की समस्या बढ़ गई है। एनटीपीसी ने प्रभावित गांवों में पानी की सप्लाई के लिए टैंकर भेजना शुरू किया है। हालांकि, बिजली की कमी और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं।

टंडवा, निज प्रतिनिधि। औद्योगिक नगरी टंडवा में सूरज आग उगल रहा है। पारा 40 के पार पहूंच गया है। दस बजे दिन के घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इधर भयावह गर्मी के बीच बिजली और पानी की संकट बढ़ता जा रहा है। एनटीपीसी प्लांट के प्रमुख आलोक त्रिपाठी पानी की समस्या देखते हुए प्रभावित छह गांवों को हर रोज 28 टैंकर पानी घर घर सप्लाई आरंभ कर चुके हैं। जिस पर हर साल लगभग 20 लाख एनटीपीसी खर्च करता है।टंडवा के अलावा खधैया, तेलयाडी,सोपारम समेत कई गांवों में पानी की किल्लत हो रही है। तेलयाडी में पानी सप्लाई ठप है।
इधर बिजली भी पर्याप्त नहीं मिल रही है। टंडवा प्रखंड में 24 घंटे में 10-12 घंटे बिजली मिल जाये तो बहुत है। वह भी लो वोल्टेज। भाजयुमो के जिला महामंत्री विकास मालाकार कहते हैं कि एनटीपीसी 13 करोड़ खर्च कर बिजली से जोड़ने का प्रयास तो टंडवा को किया।पर ठेकेदार के लापारवाही से उसका लाभ लोगों को नहीं मिल रही है। इधर विधायक प्रतिनिधि बिनय कुमार सिंह का कहना है कि मगध आम्रपाली में 132 मिलियन टन कोयला बेचने के बाद भी सीसीएल अपने प्रभावित गांवों को बिजली देने में विफल है। बहरहाल भीषण गर्मी के बीच लोग पानी और बिजली के लिए लोगों को तरशना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन