Electricity Crisis in Chatra Residents Demand Upgraded Transformer लाइन मुहल्ले में 48 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी से लोग बेहाल, Chatra Hindi News - Hindustan
More

लाइन मुहल्ले में 48 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

चतरा के लाइ मुहल्ला से मल्लाह टोली तक के क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से बिजली की समस्या चल रही है। ट्रांस्फार्मर जलने के कारण लोग अंधेरे में हैं। लोग बिजली विभाग से मांग कर रहे हैं कि अधिक पॉवर वाला ट्रांस्फार्मर लगाया जाए ताकि नियमित बिजली मिल सके।

Wed, 22 April 2026 12:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share
लाइन मुहल्ले में 48 घंटे से बिजली गुल, भीषण गर्मी से लोग बेहाल

चतरा प्रतिनिधि। शहर की आधी आबादी वाला क्षेत्र लाइ मुहल्ला खान्काह रोड से लेकर मल्लाह टोली तक इन दिनों विद्युत की समस्या से झुझ रहा है। आग उगलने वाली इस गर्मी में बिजली नहीं रहना कैसा लगता है इस क्षेत्र के लोगों से पूछे। पिछले 48 घंटे से यह क्षेत्र पूरी तरह से अंधेरे में डुबा हुआ है। कारण है ट्रांस्फार्मर जल जाना। सोमवार से ही इस क्षेत्र में ब्लैकआउट है। गर्मी से बेहाल लोग बिजली विभाग को कोस रहे हैं। क्योंकि 200 केवीए का जो ट्रांस्फार्मर लगा है वह इस क्षेत्र के लिये पर्याप्त नहीं है। बावजूद उसी ट्रोंस्फार्मर से किसी तरह से अबतक लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चतरा में पारा 41 के पार, जल संकट से लोग बेहाल

जबकि लाईन मुहल्ला, अखाड़ा मुहल्ला, मल्लाह टोली, ग्वाल टोली सहित कई क्षेत्रों में इसी ट्रांस्फार्मर से बिजली दी जा रही थी। सोमवार को इस जले ट्रांस्फार्मर को उतारकर विभाग ले गया है। बताया गया कि बनाकर एक दो दिनों के अंदर इसी को लगा दिया जायेगा। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस ट्रांस्फार्मर में अधिक लोड होने के कारण जल जा रहा है बावजूद पुन: इसी को लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर इस क्षेत्र में इससे अधिक पॉवर वाले ट्रांस्फार्मर को लगा दिया जाय तो बिजली नियमित मिल सकती है। इस क्षेत्र में इतना अधिक लोड है कि जो कोटेड वायर लगाया गया था वह भी तार के गर्म होने से पिघल गया है। लोगों ने विद्युत विभाग से मांग किया हैकि नंगे तारों को हटाया जाय, और ट्रांस्फार्मर के पॉवर को बढ़ाकर लगाया जाय, ताकि लोगों को निर्वाध रूप से बिजली मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बरवाडीह में बिजली संकट जारी, लोग बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रांसफार्मर फुंकने से 35 घरों में अंधेरा, गर्मी में लोग परेशान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।