आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण 28 अप्रैल से 3 मई तक रद्द रहेगी 3 जोड़ी मेमू ट्रेनें
आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 28 अप्रैल से 3 मई तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसको लेकर आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें विभि

चक्रधरपुर। आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर 28 अप्रैल से 3 मई तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसे लेकर आद्रा रेल मंडल से होकर चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी। उसी प्रकार दो जोड़ी ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलेंगी। वहीं रोलिंग ब्लॉक के कारण टाटानगर हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी। जानकारी के अनुसार आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू तथा भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू 28 अप्रैल, 1 और 2 मई को रद्द रहेगी। वहीं आद्रा भागा आद्रा मेमू 3 मई को रद्द रहेगी। शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होकर चलेगी ये ट्रेनें :आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू 28 अप्रैल को आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से ही वापस रवाना होगी।
इसी तरह आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 1 मई को आद्रा से ही वापस रवाना होगी। उसी प्रकार टाटा हटिया एक्सप्रेस 28 और 29 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी। इन ट्रेनों के रद्द रहने एवं शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होकर चलने से लगभग एक सप्ताह आद्रा रेल मंडल में यात्रियों को लिए मुश्किल भरा सफर साबित होगा।16 मई तक बदले मार्ग से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें :आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर लिए जा रहे रोलिंग ब्लाक के कारण पटना चल्र्लापल्ली द्विसाप्ताहिक स्पेशल (03253) 27 अप्रैल से 16 मई तक अपने निर्धारित मार्ग पटना-गया-गोमो-राजाबेडा होकर चलने की बजाय परिवर्तित मार्ग जाटडूमरी हाल्ट, दनियावां बाजार हाल्ट, नटेसर, तिलैया, पैमार, बंधुआ होकर चलेगी। वहीं चल्र्लापल्ली पटना द्विसप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (03254) 29 अप्रैल से 14 मई तक अपने निर्धारित मार्ग राजाबेडा, गोमो, गया, पटना होकर चलने की बजाय बंधुवा, पैमार, तिलैया, नटेसर, गांधीनगर, दनियावां बाजार हाल्ट, जाटडूमरी हाल्ट होकर चलेगी। वहीं चल्र्ला पल्ली- पटना (03255) सप्ताहिक ट्रेन जो प्रत्येक शुक्रवार को चलती है 1 मई से 14 मई तक अपने निर्धारित मार्ग राजाबेडा, गोमो, गया, पटना होकर चलने की बजाय परिवर्तित मार्ग बंधुआ, पैमार, तिलैया, नटेसर, गांधीनगर, दनियावां बाजार हाल्ट होकर चलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन