क्या आपका घर तैयार है? 33 सवालों के साथ शुरू हो रही जनगणना; जानें कब से कब तक चलेगी?
Census 2027 India: प्लस टू हाई स्कूल बरही में प्रथम चरण के जनगणना का शुभारंभ करते हुए जनगणना के चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ जयपाल महतो ने बताया कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Census 2027 India: प्रथम चरण के जनगणना के लिए सोमवार को प्रगणक और पर्यवेक्षक के प्रशिक्षण कार्यक्रम का एसडीओ जोहन टुडू और बीडीओ जयपाल महतो ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्लस टू हाई स्कूल बरही में प्रथम चरण के जनगणना का शुभारंभ करते हुए जनगणना के चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ जयपाल महतो ने बताया कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मकान मालिकों से पूछे जाएंगे 33 सवाल
जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। प्रथम चरण में मकानों की गणना की जाएगी। मकान एवं संपत्ति से संबंधित कुल 33 प्रश्न पुछे जाएंगे जिसमें मकान, कमरे, छत की प्रकृति, टेलीफोन, टीवी और वाहन शामिल हैं।
16 मई से 14 जून तक चलेगी जनगणना
प्रथम चरण की जनगणना 16 मई से शुरू होगी और 14 जून तक पूरी कर ली जाएगी। दूसरे चरण में लोगों की गणना की जाएगी। 2027 की जनगणना डिजीटल जनगणना होगी। सभी प्रकार के सवाल जवाब एचएलओ एप्प के माध्यम से दर्ज होंगे।
प्रथम चरण के जनगणना के लिए बरही प्रखंड में 275 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। पहले चरण की जनगणना के लिए 264 प्रगणक और 46 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रथम चरण के जनगणना के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षकों के सात बैच बनाए गए हैं। सोमवार को पहले, दूसरे और तीसरे बैच के लिए प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ जो 29 अप्रैल तक चलेगा। चौथे और पांचवें बैच का प्रशिक्षण 4 मई से 6 मई तक और छठे और सातवें बैच को प्रशिक्षण 7 मई से 9 मई तक दिया जाएगा।
इचाक में भी शुरू हुआ जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण
जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत सोमवार को प्रखंड सभागार में किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी माही लता और प्रशिक्षक राकेश रंजन ने दीप प्रज्वलित कर की। प्रशिक्षण में 100 से अधिक सरकारी शिक्षक एवं सहायक अध्यापक शामिल हुए। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन
बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण में प्रगणकों को जनगणना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी सूक्ष्म स्तर पर दिया जाएगा ताकि उन्हें कार्य के दौरान किसी तरह की कमी महसूस ना हो। साथ ही प्रगणकों को ग्राम स्तर पर जनगणना करने में कठिनाई न हो। बताया कि जनगणना डिजिटल होगा।
प्रगणकों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन
जनगणना कार्य करने वाले प्रगणकों को एंड्राइड मोबाइल या लैपटॉप उपलब्ध कराने संबंधी मांग पत्र सहायक अध्यापकों ने बीडीओ संतोष कुमार को सौंपा है। आवेदन में कहा है कि सरकार के महत्वपूर्ण जनगणना कार्य में सहायक अध्यापकों को लगाया गया है। सहायक अध्यापक को कम मानदेय पर काम कर, परिवार का भरण पोषण करते हुए करते हुए शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। ऐसे में उनके लिए एंड्राइड मोबाइल फोन या लैपटॉप स्वयं के स्तर से खरीद कर जनगणना कार्य करना संभव नहीं है। ऐ




साइन इन