boy preparing for NEET in Jharkhand hanged himself he was the only son in his family झारखंड में नीट की तैयारी कर रहे युवक ने फंदे से लटकर जान दी, परिवार का इकलौता बेटा था, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में नीट की तैयारी कर रहे युवक ने फंदे से लटकर जान दी, परिवार का इकलौता बेटा था

झारखंड के साहिबगंज जिले में साइंस से ग्रेजुएट करने के बाद नीट की तैयारी कर रहे एक युवक ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। पढ़ाई में होनहार युवक के इस आत्मघाती कदम से लोग हैरान हैं। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

Sun, 15 Feb 2026 05:30 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, साहिबगंज
share
झारखंड में नीट की तैयारी कर रहे युवक ने फंदे से लटकर जान दी, परिवार का इकलौता बेटा था

झारखंड के साहिबगंज जिले में साइंस से ग्रेजुएट करने के बाद नीट की तैयारी कर रहे एक युवक ने फंदे से लटक कर सुसाइड कर लिया। युवक के इस आत्मघाती कदम से लोग हैरान हैं। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत के जंगलपाड़ा गांव में 25 साल के युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान जंगलपाड़ा निवासी चिनमय सिंह के रूप में हुई है। वह नीट की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों ने बताया कि चिनमय सिंह शनिवार दोपहर घर से निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसी दौरान देर शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि घर के सामने गंगा नदी किनारे आम बगीचा के पास स्थित व्यायामशाला में वह फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर घर ले आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 23 फरवरी को रहेगी छुट्टी, नगर निकाय चुनाव को लेकर आदेश जारी
ये भी पढ़ें:मंईया सम्मान योजना; जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उनके लिए खुशखबरी

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही राधानगर थाना के एएसआई सुनील मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

परिजनों के अनुसार चिनमय सिंह पढ़ाई में काफी होनहार था। उसने बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद डी-फार्मा डिप्लोमा किया था और वर्तमान में नीट की तैयारी कर रहा था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। ऐसे में उसके द्वारा यह कदम उठाए जाने से परिजन ही नहीं, बल्कि गांव के लोग भी हैरान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चा चोरी के शक में महिला को घेरा, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की; 421 के खिलाफ FIR

इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।