Lack of Water Stations in Sasar m Amid Rising Heat Forces People to Rely on Bottled Water विभागीय निर्देश के बाद भी शहर में प्याऊ की नहीं हुई व्यवस्था , Sasaram Hindi News - Hindustan
More

विभागीय निर्देश के बाद भी शहर में प्याऊ की नहीं हुई व्यवस्था

सासाराम में गर्मी बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग बोतल बंद पानी पर निर्भर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने नगर निकायों को प्याऊ लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी से राहत की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Tue, 14 April 2026 10:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share
विभागीय निर्देश के बाद भी शहर में प्याऊ की नहीं हुई व्यवस्था

पेज तीन की फ्लायर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने पर भटक रहे हैं लोग बोतल बंद पानी से लोग बुझा रहे हैं प्यास, सामर्थ्यविहीन प्यासे रहने को हैं मजूबर सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गर्मी में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी शुरू हो गई है। साथ ही पछुआ गर्म हवा चलने से भी लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नगर निकायों को शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। निर्देश मिले लगभग एक माह का समय गुजर गया। लेकिन, शहर के किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम द्वारा प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई।

बताया जाता है कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 17 मार्च 2026 को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में जिलाधिकारी द्वारा दो अप्रैल को पत्र भेजा गया था। जिसमें कहा गया था कि गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी के साथ लू चलती है। जिस कारण जन-जीवन पर असर पड़ता है। ऐसे में आम जनता को स्वास्थ्य व पेयजल संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर निकायों को शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही प्रमुख स्थानों पर गर्म हवाओं व लू से बचाव को लेकर सूचनाओं व अलर्ट को कलर कोडिंग के साथ प्रदर्शित करने को कहा गया था। वहीं खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति का भी निर्देश दिया गया था। डीएम द्वारा निर्देश दिये लगभग 10 दिन हो गए। लेकिन, किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। इनसेट 40 डिग्री पहुंचा शहर का तापमान गर्मी में लगातार इजाफा जारी है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं गर्म पछुआ हवाओं से भी दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में धूप में निकलने पर लोगों का गला सूखने लग रहा है। गर्मी से बचने का एक मात्र सहारा पानी है। लेकिन, शहर में कहीं भी सार्वाजनिक नगर निगम या सामाजिक संस्था द्वारा भी प्याऊ की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण लोगों को बोतल बंद पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं असमर्थवान लोग प्यासे ही रह रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को हो रही है। बताया जाता है कि फजलगंज स्टेडियम से पायलट बाबा धाम तक लगभग पांच किलोमीटर की दूरी के बीच कहीं पर भी सार्वजनिक स्थानों पर एक भी प्याऊ उपलब्ध नहीं है। जबकि उक्त दूरी के मध्य अधिकांश लोगों को आना-जाना होता है। वहीं रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं है। नगर आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था कराई जाएगी। इनसेट शीतल पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ी बढ़ती गर्मी के बीच शीतल पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी के कारण सड़क किनारे लोगों को जूस पीते देखा जा सकता है। वहीं कोल्ड ड्रिंक्स की भी मांग में बढ़ोतरी हुई है। दुकानदार मनोज ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान कोल्ड ड्रिंक्स की मांग में दोगुनी वृद्धि हुई है। वहीं पारंपरिक पेय पदार्थों की भी बिक्री बढ़ी है। फोटो नंबर- 9 कैप्शन- सड़क किनारे नारियल पानी बेचता दुकानदार।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।