Congress Protest Against Rising Fuel Prices and Inflation in Bokaro केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरहे विफल-जवाहर लाल माहथा, Bokaro Hindi News - Hindustan
More

केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरहे विफल-जवाहर लाल माहथा

केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरहे विफल-जवाहर लाल माहथाकेंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरहे विफल-जवाहर लाल माहथाकेंद्र सरकार

Sat, 16 May 2026 11:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share
केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरहे विफल-जवाहर लाल माहथा

बोकारो, प्रतिनिधि। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस की बोकारो जिला इकाई ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई और नीट अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा, पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका

प्रदर्शन का नेतृत्व

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ झामुमो का साइकिल मार्च, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

महंगाई पर चेतावनी

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जवाहरलाल महथा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही देश में बढ़ती महंगाई को लेकर चेतावनी दे चुके थे, लेकिन केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

आने वाले दिनों की आशंका

उन्होंने आरोप लगाया कि आने वाले दिनों में जनता को महंगाई की और बड़ी मार झेलनी पड़ सकती है। जवाहरलाल महतो ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता शकील अहमद अंसारी, निजाम अंसारी, जमीन अख्तर, कौशल किशोर, देवाशीष मंडल, अली अंसारी, प्रेम राय, अशोक कुमार मिश्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितीश भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई से त्रस्त जनता अब केंद्र सरकार को जवाब देगी- बंधु तिर्की

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।