Big relief for passengers in Jharkhand trains will not stop suddenly झारखंड में यात्रियों को बड़ी राहत, अचानक नहीं रुकेंगी ट्रेनें, टिकट बुकिंग से पहले ही मिलेगी रद्द होने की जानकारी, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में यात्रियों को बड़ी राहत, अचानक नहीं रुकेंगी ट्रेनें, टिकट बुकिंग से पहले ही मिलेगी रद्द होने की जानकारी

झारखंड में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे अब लाइन ब्लॉक का आदेश दो महीने पहले जारी करने लगा है। टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले ही ट्रेन रद्द करने से यात्री आसानी से दूसरा विकल्प चुन सकते हैं।

Wed, 13 May 2026 09:19 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में यात्रियों को बड़ी राहत, अचानक नहीं रुकेंगी ट्रेनें, टिकट बुकिंग से पहले ही मिलेगी रद्द होने की जानकारी

झारखंड में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे अब लाइन ब्लॉक का आदेश दो महीने पहले जारी करने लगा है। टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले ही ट्रेन रद्द करने से यात्री आसानी से दूसरा विकल्प चुन सकते हैं। पहले अचानक ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कत होती थी। टिकट बुक करने के बाद ट्रेन रद्द होने पर उन्हें यात्रा स्थगित करनी पड़ती या अधिक किराया देकर बस-हवाई जहाज का सहारा लेना पड़ता। नए नियम से यात्री पहले से दूसरी ट्रेन, बस या विमान की व्यवस्था कर सकेंगे। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव दोनों से राहत मिलेगी।

रेलवे को भी लाइन, सिग्नल, ट्रैक मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और अन्य विकास कार्य करने में सुविधा होगी। हालांकि, तकनीकी खराबी या आपदा जैसी स्थिति में ट्रेन तत्काल रद्द की जा सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मंईयां योजना फॉर्म को लेकर भारी बवाल, हजारों महिलाओं का धावा; पथराव

उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 तक होगी रद्द

जमशेदपुर में चंपा स्टेशन के पास चौथी लाइन में सिग्नल और तकनीकी अपग्रेडेशन कार्य के कारण पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक रद्द रहेगी। वहीं, गोंदिया स्टेशन के पास विकास कार्य के कारण टाटानगर-इतवारी मई में कई दिन रद्द की गई है। झारसुगुड़ा में लाइन ब्लॉक के चलते टाटानगर-राउरकेला मेमू 13 से 18 मई तक रद्द रहेगी। टाटानगर-चक्रधरपुर मेमू भी 14, 16 और 18 मई को नहीं चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 10 मिनट की आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, पेड़ और मोबाइल टावर गिरे

जून-जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

चक्रधरपुर मंडल में लाइन मरम्मत कार्य के कारण टाटानगर-इतवारी और बिलासपुर एक्सप्रेस दिन बदलकर 27 जुलाई से 12 नवंबर के बीच कई तारीखों पर रद्द रहेगी। आरा-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस और ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी कई दिनों तक टाटानगर नहीं आएंगी। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए रेलवे ने पहले ही ट्रेन रद्द करने और मार्ग परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया है। बिलासपुर मंडल में लाइन ब्लॉक को लेकर हावड़ा-मुंबई रूट की ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 2.5 करोड़ का नशीला पदार्थ और नकली शराब जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार