946 house gets notice to vacate in dhanbad what is the reason धनबाद में खाली करवाए जाएंगे 946 घर, प्रशासन ने भेज दिया नोटिस; क्या है वजह, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

धनबाद में खाली करवाए जाएंगे 946 घर, प्रशासन ने भेज दिया नोटिस; क्या है वजह

धनबाद की एफसीआई सिंदरी प्रबंधन ने पीपी कोर्ट के बेदखली आदेश के तहत मनोहरटांड के कुल 746 और एसएल टू के कुल 200 अनधिकृत आवासों को शीघ्र खाली करने का नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर बेदखली आदेश के तहत सभी आवासों को खाली करवा दिया जाएगा।

Thu, 14 May 2026 10:25 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद
share
धनबाद में खाली करवाए जाएंगे 946 घर, प्रशासन ने भेज दिया नोटिस; क्या है वजह

धनबाद की एफसीआई सिंदरी प्रबंधन ने पीपी कोर्ट के बेदखली आदेश के तहत मनोहरटांड के कुल 746 और एसएल टू के कुल 200 अनधिकृत आवासों को शीघ्र खाली करने का नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर बेदखली आदेश के तहत सभी आवासों को खाली करवा दिया जाएगा। नोटिस में उल्लेखहै कि आवासों को खाली कराने की प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी।

क्यों खाली करवाए जा रहे घर

एफसीआई सिंदरी के प्रशासनिक एवं वित्तीय सलाहकार देवदास अधिकारी ने बताया कि मनोहरटांड में कुल 746 आवास हैं। इनमें मात्र 376 आवास रहने लायक हैं, जिनमें अनधिकृत तौर पर लोग रहते हैं। शेष आवास खंडहर बन चुके हैं। जबकि एसएल टू में 200 आवास हैं, इनमें से 137 आवासों में लोग रहते हैं और शेष आवास टूटे हुए हैं। देवदास अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन इन आवासों को खाली करवाकर इन पर डोजर चलाकर जमींदोज कर देगा, जिससे भविष्य में इन आवासों का उपयोग नहीं हो सके। एफसीआई प्रबंधन का यह फरमान जारी होने से मनोहरटांड और एसएल टू के निवासियों समेत सिंदरी के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनबाद-बोकारो सड़क के लिए कोयला राज्यमंत्री से मिले राज सिन्हा

अतिक्रमण के खिलाफ भी नोटिस

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में जीटी रोड की जमीन का अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। परियोजना निदेशक दुर्गापुर की ओर से जीटी रोड के दोनों ओर रहने वाले लोगों को यह नोटिस दिया गया है, जिसमें सभी को चार दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

वहीं दूसरी ओर, वैसे लोगों को भी नोटिस थमा दिया गया है जिन्होंने जीटी रोड की जमीन पर कोई अतिक्रमण नहीं किया है। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों में प्राधिकरण के खिलाफ भारी आक्रोश है। फिलहाल कौआबांध से लेकर रतनपुर तक जीटी रोड के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों को नोटिस देने का काम चल रहा है। बुधवार को भी गोविंदपुर बाजार क्षेत्र में कई लोगों को नोटिस तामील कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में चलेंगी तूफानी हवाएं; IMD का अलर्ट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरोगा नहीं बन पाएंगे इंस्पेक्टर, झारखंड हाई कोर्ट ने प्रमोशन पर लगाई रोक

इस संबंध में परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार महतो ने बताया कि एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए प्राधिकरण अपनी पूरी जमीन को अपने कब्जे में लेगा। जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, उसे जिला प्रशासन के सहयोग से हटा दिया जाएगा। प्रारंभिक चरण में सभी को नोटिस देकर खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है। यदि लोग खुद इसे नहीं हटाएंगे, तो प्राधिकरण जिला प्रशासन के सहयोग से बलपूर्वक अतिक्रमण हटा देगा। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर बाजार समेत जीटी रोड के विभिन्न इलाकों में लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा है, यहां तक कि कहीं-कहीं होटल और गैराज भी जीटी रोड की जमीन पर ही चलाए जा रहे हैं।