धनबाद-बोकारो सड़क के लिए कोयला राज्यमंत्री से मिले राज सिन्हा
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कोयला राज्य मंत्री से धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क (एनएच-32) की जल्द मरम्मत करने की मांग की। सड़क एक महीने से बंद है, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने लिखित मांग-पत्र भी सौंपा।

धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कोयला राज्य मंत्री से भेंट कर धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क (एनएच-32) की अविलंब मरम्मत कर चालू कराने की मांग की। विधायक ने मंत्री से विस्तृत बात की एवं क्षेत्र के आमलोगों, व्यापारियों को होने वाली समस्या से अवगत कराया। साथ ही लिखित मांग-पत्र सौंपा। विधायक ने पत्र के माध्यम से बताया कि धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग बीते एक माह से बंद पड़ा है, जिससे आग्रह किया कि आमजन, व्यापारियों, छात्रों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह धनबाद की लाइफलाइन है। सड़क बंद रहने से केंदुआ, पुटकी, लोयाबाद, छाताटांड़ सहित आसपास के क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित हुआ है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में भू-धंसान व गैस रिसाव की घटनाएं हुई हैं, जहां सड़क की खुदाई कर बालू भराई के माध्यम से मार्ग पुनः चालू कराया गया था। किंतु इस बार केंदुआडीह थाना मोड़ के समीप सड़क पूरी तरह बंद कर दी गई, जिससे जनता में आक्रोश है। सड़क बंद होने से केंदुआ, छाताटांड़, पुटकी, लोयाबाद एवं आसपास के हजारों छोटे-बड़े व्यवसायी आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। जनता अब शीघ्र समाधान चाहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन