हजारीबाग में बड़ा हादसा, पूरे परिवार को निगल गई जहरीली गैस; 3 की मौत
झारखंड के हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कटकमदाग के एक गांव में जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में परिवार के एक सदस्य की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

झारखंड के हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कटकमदाग के एक गांव में जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में परिवार के एक सदस्य की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कैसे हुआ हादसा
मामला हजारीबाग के कटकमदाग का है। यहां के कूद गांव में एक परिवार ने सेप्टिक टंकी में महुआ का जावा जमा कर रखा था। जब परिवार ने जावा निकालने की कोशिश की तो परिवार जहरीली गैस की चपेट में आ गया। इस हादसे में एक महिला, एक बच्चे और एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में मृतक महिला के पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एक के बाद एक चली गईं तीन जानें
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सेफ्टी टैंक के अंदर अवैध रूप से मुहआ शराब बनाई जा रही थी। अवैध शराब बनाकर उसे टैंक के अंदर ही रखा जा रहा था। अवैज्ञानिक तरीके से शराब बनाने के कारण सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस बन गई थी। घटना के वक्त चमेली देवी जब शराब निकालने के लिए नीचे उतरीं तो जहरीली शराब की चपेट में आ गईं। जहरीली शराब की चपेट में आने के कारण चमेली देवी वहीं बेहोश हो गईं। काफी देर तक बाहर ना निकलने पर परजिनों को शक हुआ और तुरंत ही चमेली देवी का बेटा टैंक में उतरा और मां का पता लगाना चाहा, लेकिन वो भी वहीं बेसुध हो गया। इन दोनों का पता लगाने के लिए जब चाचा टैंक में उतरा तो वो भी बेहोश हो गए और एक-एक कर तीन लोगों की जान चली गई।
अपने परिवार के तीन लोगों को मरता देख चमेली देवी के पति भी नीचे उतरे और लोगों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वहीं गिरकर बेसुध हो गए। इस घटना में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस तरह अपने परिजनों को बचाने की कोशिश में चमेली देवी के पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कटकदमा पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में अवैध महुआ शराब भी बरामद हुआ है।




साइन इन