झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पोड़ाहाट जंगल में एनकाउंटर में 2 नक्सली ढेर
पश्चिम सिंहभूम के पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह नक्सली एरिया कमांडर सालुका कायम और रिसिव के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर व कराईकेला थाना क्षेत्र के कुरजुली के पास हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।

पश्चिम सिंहभूम के पोड़ाहाट जंगल में मंगलवार सुबह नक्सली एरिया कमांडर सालुका कायम और रिसिव के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर व कराईकेला थाना क्षेत्र के कुरजुली के पास हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, कई के घायल होने की भी खबर है। दावा किया जा रहा है कि जिस समय मुठभेड़ हुई उस समय एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल भी मौके पर मौजूद था।
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने कई नक्सली सामान बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, सारंडा के मंकी फॉरेस्ट एरिया में मिसिर बेसरा के दस्ते में अब सिर्फ 10-12 नक्सली बचे हैं। नक्सली दस्ते से असीम मंडल समेत अन्य के बाहर आने की सूचना पर सुरक्षाबलों की टीम सोनुवा के केड़ाबीर व कराईकेला के कुरजुली के पास पहुंची थी। जवान मंगलवार सुबह जैसे ही नक्सली कैंप के समीप पहुंचे कि फायरिंग शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। खबर है कि दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक हुई गोलीबारी हुई।
घटनास्थल से विस्फोटक भी बरामद
मुठभेड़ के बाद सर्च में कई नक्सली सामान, खाने-पीने की सामग्री और विस्फोटक मिले हैं। जानकारों की माने तो मुठभेड़ स्थल नक्सलियों के घर से मात्र 10 किलोमीटर के दायरे में है। बताया जा रहा है कि सालका कायम उर्फ सालूका सालका सोनुवा के कुदाबुरु कायमसाई टोला का रहनेवाला है। वहीं, दो लाख का इनामी एरिया कमांडर रिसिव उर्फ जिवरी उर्फ उषा सोय सोनुवा थाना क्षेत्र के ही माईपी गांव का रहनेवाला है।
मिसिर बेसरा के दस्ते में अब सिर्फ 10- 12 नक्सली बचे
जानकारी के मुताबिक, सारंडा के मंकी फॉरेस्ट एरिया में मिसिर बेसरा के दस्ते में अब सिर्फ 10-12 नक्सली ही बचे हैं। नक्सली दस्ते से असीम मंडल समेत अन्य के बाहर आने की सूचना पर सुरक्षाबलों की टीम सोनुवा थाना क्षेत्र के केड़ाबीर व कराईकेला थाना क्षेत्र के कुरजुली के पास पहुंची थी। मौके पर मुठभेड़ के दौरान नक्सली मौके से भाग निकले, हालांकि बड़े पैमानें पर रसद की बरामदगी हुई है। एसपी अमित रेणु ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है। इधर, सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन में कई नक्सली सामान बरामद हुए हैं।
पतिराम की मौत के बाद से नक्सलियों में दहशत
सुरक्षाबलों ने जनवरी 2026 में एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रतिराम माझी उर्फ अनल दा समेत 17 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद से ही सारंडा, कोल्हान और पोड़ाहाट जंगल में सक्रिय नक्सलियों में दहशत फैल गयी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली इसरायल पूर्ति को ढेर कर दिया था। इससे संगठन कमजोर होता गया। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना मिली थी। इसके बाद से ही नक्सलियों के सरेंडर करने की बीच-बीच में खबर उड़ती रही है।
मिसिर के दस्ते में बचे हैं सिर्फ दर्जनभर नक्सली
सारंडा के मंकी फॉरेस्ट एरिया में मिसिर बेसरा के दस्ते में अब सिर्फ 10-12 नक्सलियों के ही बचे होने की बात कही जा रही है। इससे संगठन कमजोर हुआ है। जो नक्सली बचे हुए हैं, वे भी सरेंडर करने की तैयारी में हैं। ऐसे में दस्ते के कमजोर होने की बातें सूत्रों के जरिए सामने आती रही हैं। बेसरा के खात्मे के बाद वहां पूर्ण सफाया जो जाएगा।
मुठभेड़ के वक्त एक करोड़ का इनामी असीम था मौजूद
सालुका और रिसिव के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ के वक्त माओवादी दस्ते के साथ एक करोड़ का इनामी केंद्रीय कमेटी सदस्य असीम मंडल भी था। जानकारी के मुताबिक, सारंडा से नक्सलियों का दस्ता निकलकर पोड़ाहाट आया था। दस्ते में असीम मंडल, सालुका कायम समेत अन्य नक्सली नेता मौजूद थे। उसकी क्रम में मुठभेड़ हो गई।
25 माओवादी 21 मई को कर सकते हैं सरेंडर
एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा को बड़ा झटका लगने की बातें सामने आ रही हैं। ऐसी सूचना है कि उसके दस्ते के दर्जनभर समेत 25 नक्सली 21 मई को राज्य पुलिस मुख्यालय में सरेंडर कर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि मिसिर भी झारखंड पुलिस के संपर्क में है। कभी भी उसके सरेंडर की सूचना आ सकती है। सीपीआई (माओवादी) पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में पिछले साढ़े तीन दशक से सक्रिय है। वह मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला है।वहीं, कई के घायल होने की भी खबर है। दावा किया जा रहा है कि जिस समय मुठभेड़ हुई उस समय एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल भी मौके पर मौजूद था।




साइन इन