2 naxalite arrested in khunti झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, खूंटी से 2 नक्सली गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, खूंटी से 2 नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएलएफआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिलिंगा जंगल में छापेमारी के दौरान दोनों को पकड़ा गया।

Sun, 10 May 2026 12:08 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, खूंटी
share
झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, खूंटी से 2 नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रतिबंधित माओवादी संगठन 'पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएलएफआई) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जिलिंगा जंगल में छापेमारी के दौरान दोनों को पकड़ा गया।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि खूंटी के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के सदस्य जिलिंगा जंगल में इकट्ठा हुए हैं और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने, अपने संगठन का विस्तार करने और इलाके में रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम गठित कर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि दोनों के पास से दो देसी तमंचे और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पलामू में डिजिटल निगरानी शुरू

झारखंड के पलामू जिला पुलिस ने नक्सली गतिविधियों, अपराध और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक आधुनिक डिजिटल निगरानी प्रणाली शुरू की है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि बड़े महानगरों की तर्ज पर अब पलामू में क्यू आर कोड आधारित पुलिसिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। पुलिस ने पूरे जिले में 650 ऐसे इलाकों की पहचान की है जहाँ क्यू आर कोड लगाए गए हैं। इसमें बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप और अन्य संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में सबसे अधिक लगभग 110 क्यूआर कोड लगाए गए हैं।

पेट्रोलिंग टीम (गश्ती दल) इन चिह्नित स्थानों पर पहुँचकर क्यूआर कोड को स्कैन करेगी। स्कैन करते ही जवान और टीम का पूरा डेटा सीधे पुलिस मुख्यालय और पलामू एसपी के पास पहुँच जाएगा। सारा डेटा झारखंड पुलिस के 'रक्षक' ऐप पर रियल-टाइम अपडेट होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के 3 जिलाें में वेतन घोटाले का मास्टरमाइंड, कौन है कौशल कुमार पांडेय

सूत्रों ने बताया कि शहरी इलाकों की जिम्मेदारी 'टाइगर मोबाइल' को दी गई है, जबकि ग्रामीण इलाकों की निगरानी संबंधित बीट के पुलिस अधिकारी करेंगे। टाइगर मोबाइल के जवान दिन के साथ-साथ रात में भी इन इलाकों में दो से तीन बार जाकर अनिवार्य रूप से निगरानी करेंगे।

क्या बोले एसपी

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि अपराध और चोरी रोकने के साथ-साथ पेट्रोलिंग टीम को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। यह कदम न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाएगा, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:24 घंटों में बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी तेज बारिश; IMD अलर्ट

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल एवं टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हाल ही में टोंटो-गोइलकेरा के जंगलों में सुरक्षाबलों और एक लाख के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था। इसके बाद से इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसी अभियान के क्रम में जब सुरक्षाबलों की टीम रूटुगुटू के दुर्गम जंगलों में पहुंची, तो वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में इस रूट पर आज से नवंबर तक 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द, क्या है वजह