jharkhand weather forecast rainfall hailstorm and toofani wind alert in many districts 24 घंटों में बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी तेज बारिश; तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

24 घंटों में बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी तेज बारिश; तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

आने वाले 24 घंटों में झारखंड का मौसम तेजी से बदल जाएगा और कई जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का भी अपडेट दिया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

Sat, 9 May 2026 08:26 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
24 घंटों में बदल जाएगा झारखंड का मौसम, इन जिलों में होगी तेज बारिश; तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

Jharkhand Weather: रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम अपने पुराने अंदाज में लौट आया है। राज्य में अगले सप्ताह भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊपर और आसपास के राज्यों में कई सिस्टम लगातार बन रहे हैं। इससे राज्य में 20 तक तापमान में ज्यादा वृद्धि होने की संभावना नहीं है। इस दौरान अगले 24 घंटों में झारखंड का मौसम तेजी से बदल जाएगा और कई जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का भी अपडेट दिया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

क्यों बदल रहा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिण-पूर्व की हवा के कारण मई में गर्मी बढ़ने के साथ ही देश के पूर्वी भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहे हैं। देश के पश्चिमी लेकर पूर्वी भाग तक इस ट्रफ कायम है। इससे मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रांची समेत राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। रांची में मात्र दो मिमी बारिश हुई। रांची में शुक्रवार में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम भी सामान्य से चार डिग्री कम 19.4 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य के अधिकांश भागों में अगले सप्ताह भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने का पूर्वानुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में इस रूट पर आज से नवंबर तक 27 ट्रेनें रहेंगी रद्द, क्या है वजह

कई राज्यों में बारिश के आसार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान बिजली कड़कने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश के आसार हैं। विशेष रूप से 12 और 13 मई को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी 11 मई की शाम से हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनने के आसार हैं। केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून पूर्व की सक्रियता बनी रहेगी। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गयी है। पूर्वी भारत की बात करें तो पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में आठ और नौ मई को तेज तूफान (50-70 किमी प्रति घंटा) आने और ओलावृष्टि होने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के शहरी निकायों में पानी सप्लाई के लिए स्पेशल एक्शन प्लान लागू

पहाड़ों पर भी अलर्ट

एक तरफ जहां पहाड़ों और दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट है, वहीं पश्चिम भारत तप रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सात दिनों तक पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाओं के चलने की स्थिति बनी रहेगी। गुजरात के अन्य हिस्सों में भी नौ से 14 मई के दौरान भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान का जैसलमेर 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा।

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 10 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ग्यारह मई की शाम या रात से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी गयी है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और बागवानी फसलों को सहारा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तय समय और प्रारूप में प्रमाणपत्र देने पर ही मिलेगा आरक्षण, क्यों बोला हाई कोर्ट