11 year old girl raped and killed in hazaribagh jharkhand हजारीबाग में खौफनाक घटना, बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

हजारीबाग में खौफनाक घटना, बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

झारखंड के हजारीबाग में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां 11 साल की एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

Wed, 25 March 2026 02:55 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, हजारीबाग
share
हजारीबाग में खौफनाक घटना, बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। यहां 11 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची घर से महुआ चुनने के लिए पास के जंगल में गई थी। काफी समय तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव जंगल क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिला। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों और घटना की पूरी सच्चाई का पता लगाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में रामनवमी जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, हथियार प्रदर्शन पर सख्त ऐक्शन

परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ महुआ चुनने के दौरान ही यह घिनौनी वारदात हुई। इस घटना के बाद गांव में गहरा शोक और आक्रोश का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड राज्यसभा चुनाव में पहुंची बिहार-असम समीकरण की तपिश, BJP की दावेदारी मजबूत