1,000 soldiers deployed for Saraswati Puja in Ranchi; playing of obscene songs banned रांची में सरस्वती पूजा पर 1000 जवान तैनात; अश्लील या भड़काऊ गाने बजाए तो खैर नहीं, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

रांची में सरस्वती पूजा पर 1000 जवान तैनात; अश्लील या भड़काऊ गाने बजाए तो खैर नहीं

राजधानी रांची में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। सरस्वती पूजा की सुरक्षा को लेकर जिलेभर में एक हजार अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जवानों की तैनाती विसर्जन तक के लिए किया गया है।

Fri, 23 Jan 2026 07:39 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
रांची में सरस्वती पूजा पर 1000 जवान तैनात; अश्लील या भड़काऊ गाने बजाए तो खैर नहीं

राजधानी रांची में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। सरस्वती पूजा की सुरक्षा को लेकर जिलेभर में एक हजार अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जवानों की तैनाती विसर्जन तक के लिए किया गया है। इसमें महिला पुलिस बल भी शामिल है। खासकर छेड़खानी की वारदातों को रोकने के लिए शक्ति कमांडो को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है।

सरस्वती पूजा को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने सभी थानेदारों को निर्देश भी जारी किया है। सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सुबह से ही भ्रमणशील रहेंगे। संवेदनशील इलाके में थाना प्रभारी मोबाइल दस्ता को भ्रमणशील रखेंगे। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरा को भी दुरुस्त कराएं ताकि किसी तरह का विवाद उत्पन्न होने पर कैमरा की मदद ली जा सके। कोई भी व्यक्ति माहौल का बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-1 करोड़ के इनामी 5 नक्सली मारे-पकड़े गए, 2 बाकी; 3000 जवानों ने संभाला मोर्चा
ये भी पढ़ें:दाना-पानी बंद हुआ तो बिल से बाहर आया, 4IPS ने लिखी खूंखार नक्सली के अंत की कहानी
ये भी पढ़ें:झारखंड में खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें 250 करने का प्रस्ताव

अश्लील गाने पर होगी कार्रवाई, विसर्जन में सतर्कता

जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वह पूजास्थल या कहीं और अश्लील गाना बजे को कार्रवाई करें। पूजा समितियों को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अश्लील या भड़काऊ गाने नहीं बजाएं। वहीं, सुरक्षा बलों की तैनाती विसर्जन समाप्त होने तक रहेगी। सरस्वती पूजा के बाद मूर्तियों के विसर्जन को लेकर सभी पूजा समितियां को समय दे दिया गया है। तय समय के अनुसार ही पूजा समितियों को विसर्जन कार्य पूरा कर लेना है। विसर्जन के दौरान एनडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी।

हॉस्टल, कॉलेज की खास सुरक्षा

राजधानी रांची में वैसे तो 1000 से ज्यादा जगहों पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा धूमधाम से सरस्वती पूजा रांची कॉलेज में मनाया जाता है। हजारों की संख्या में छात्र रांची कॉलेज में होने वाले सरस्वती पूजा में शामिल होते हैं। ऐसे में रांची कॉलेज में होने वाले पूजा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को संयमित तरीके से पूजा करने की हिदायत दी गई है।