Jharkhand Coal Revenue Decline January Performance Falls Behind Chhattisgarh जनवरी में कोयला राजस्व में छत्तीसगढ़ से पिछड़ा झारखंड, Dhanbad Hindi News - Hindustan
More

जनवरी में कोयला राजस्व में छत्तीसगढ़ से पिछड़ा झारखंड

झारखंड कोयला राजस्व में अप्रैल से दिसंबर तक पहले स्थान पर था, लेकिन जनवरी में छत्तीसगढ़ ने इसे पीछे छोड़ दिया। झारखंड की कोयला कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन के कारण राजस्व में कमी आई है, जहां जनवरी में झारखंड का हिस्सा 18.57 प्रतिशत पर गिर गया। कंपनियों को अपने प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता है।

Sat, 21 Feb 2026 02:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share
जनवरी में कोयला राजस्व में छत्तीसगढ़ से पिछड़ा झारखंड

कोयला राजस्व में झारखंड चालू वित्त वर्ष के अप्रैल से दिसंबर महीने तक पहले नंबर पर रहा। जनवरी में झारखंड पिछड़ गया है और छत्तीसगढ़ पहले नंबर पर आ गया। झारखंड स्थित कोयला कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन के कारण झारखंड को मिलने वाले राजस्व में कमी है। अप्रैल से दिसंबर तक कुल कोयला राजस्व का झारखंड को 25 से 27 प्रतिशत मिला। जनवरी में अचानक भारी गिरावट से कुल राजस्व में झारखंड का शेयर 18.57 प्रतिशत पर आ गया। यह झारखंड के लिए चिंताजनक है। वहीं कोयला कंपनियों को भी अपने प्रदर्शन पर मंथन करने की जरूरत है। जनवरी में झारखंड स्थित कोयला कंपनियों के प्रदर्शन पर गौर करें तो डिस्पैच में तीनों कंपनियों का निगेटिव ग्रोथ है।

ईसीएल 4.80, बीसीसीएल 10.95 एवं सीसीएल 13.72 प्रतिशत निगेटिव ग्रोथ में है। ईसीएल को जनवरी में 5.43 मिलियन टन डिस्पैच का लक्ष्य था,हुआ 4.36 यानी लक्ष्य का 90.31 प्रतिशत। इसी तरह बीसीसीएल ने लक्ष्य 3.88 के मुकाबले 2.41 मिलियन टन डिस्पैच किया, जो लक्ष्य 62.04 प्रतिशत है। इसी तरह सीसीएल की भी स्थिति खराब रही। सीसीएल ने लक्ष्य 9.92 मिलियन टन के मुकाबले 7.90 मिलियन टन डिस्पैच किया। लक्ष्य का 70.61 मिलियन टन है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।