your noble nominee donald trump bombed iran pakistan army and govt attacked माफी मांगो, आपके नोबेल नॉमिनी ने ईरान पर बम बरसा दिए; बुरी तरह घिरा पाकिस्तान, International Hindi News - Hindustan
More

माफी मांगो, आपके नोबेल नॉमिनी ने ईरान पर बम बरसा दिए; बुरी तरह घिरा पाकिस्तान

वहीं नोबेल पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रंप का नामांकन पाकिस्तान ने कर दिया है। अब इसे लेकर पाक में आवाजें उठने लगी हैं। इसकी वजह यह है कि शांतिदूत बताए जाने के ठीक बाद अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया जाना। पाक की पूर्व राजदूत मलीहा लोधी ने तो तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Mon, 23 June 2025 10:23 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share
माफी मांगो, आपके नोबेल नॉमिनी ने ईरान पर बम बरसा दिए; बुरी तरह घिरा पाकिस्तान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन करने वाली पाकिस्तान की सेना और सरकार अब बुरी तरह घिर गए हैं। बीते सप्ताह पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर वॉशिंगटन गए थे और डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद से कयास लग रहे हैं कि अमेरिका को पाकिस्तान की ओर से ईरान हमले में मदद की जा सकती है। कहा जा रहा है कि अमेरिका की ओर से कराए गए लंच की कीमत पर एयरबेस और समंदर इस्तेमाल करने की इजाजत पाकिस्तान दे सकता है। यहीं से अमेरिका की ईरान पर हमले की तैयारी है।

वहीं नोबेल पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रंप का नामांकन पाकिस्तान ने कर दिया है। अब इसे लेकर पाकिस्तान के अंदर ही आवाजें उठने लगी हैं। इसकी वजह यह है कि शांतिदूत बताए जाने के ठीक बाद अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया जाना। पाकिस्तान की पूर्व राजदूत और वरिष्ठ पत्रकार मलीहा लोधी ने तो तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल मांगा है, उन्हें अब माफी मांगनी चाहिए। उन्हें अपनी करनी पर दुख जाहिर करना चाहिए।'

मलीहा लोधी के अलावा एक अन्य लेखक जाहिद हुसैन ने भी पाकिस्तान की नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हमारे नोबेल शांति पुरस्कार के नॉमिनी डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बमबारी की है और दुनिया को एक नई बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।' जाहिद हुसैन के इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मलीहा लोधी ने टिप्पणी की और सरकार पर निशाना साधा। यही नहीं पाकिस्तान की सरकार और सेना संसद में भी घिरते दिखे हैं।

'पूरी दुनिया कह रही अमेरिका को एयरबेस देगा पाकिस्तान'

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सांसद साहिबजादा हामिद रजा ने कहा, ‘पूरी दुनिया कह रही है कि आप अपने एयरबेस और समंदर ईरान के खिलाफ अमेरिका को देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आपके तो फ्लैट और मकान लंदन से लेकर दुबई तक हैं। आप वहां भाग जाएंगे। पाकिस्तान का समंदर और जमीन यहां के लोगों के हैं, किसी के बाप की जागीर नहीं है। मैं कहूंगा कि ये लोग खारिज करें कि अमेरिका को एयरबेस इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सत्ता चलाने वाले लेट सकते हैं, लेकिन आलम-ए-इस्लाम तो ईरान के साथ खड़ा है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सटीक निशाना, अमेरिकी हमलों में तबाह हो गए ईरान के परमाणु ठिकाने; ट्रंप का दावा
ये भी पढ़ें:कब हुआ ईरान पर हमले का फैसला, क्यों कूद पड़े ट्रंप; जेडी वेंस ने बताई हर बात
ये भी पढ़ें:ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद हुई UNSC की इमरजेंसी मीटिंग, पाकिस्तान ने क्या कहा

इमरान खान के सांसद बोले- ईरान से बचा इजरायल तो पाक मिटाएगा

साहिबजादा हामिद रजा ने कहा कि इमरान खान का स्टैंड क्लियर है कि हम इजरायल का वजूद ही नहीं स्वीकार करते। हम कहते हैं कि आपको ईरान की ओर नहीं देखने देंगे। हमारी तरफ तो क्या ही आओगे। यदि आप ईरान से बच गए तो पाकिस्तान आपको मिटाएगा। उन्होंने कहा कि इमरान खान की राय जाननी है तो कोई मोबाइल लेकर जेल में चला जाए और उनके बयान का वीडियो बना ले। आज भी वह इजरायल को लेकर अपने स्टैंड पर कायम हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।