Israel Iran War Trump claims monumental damage caused to Iranian nuclear sites अमेरिकी हमलों में ईरान के परमाणु ठिकानों को कितना नुकसान? ट्रंप ने किया तबाह होने का दावा, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिकी हमलों में ईरान के परमाणु ठिकानों को कितना नुकसान? ट्रंप ने किया तबाह होने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रविवार को किए गए हमलों में ईरान के ठिकानों को बेहद नुकसान पहुंचा है और अमेरिकी विमानों ने बेहद सटीक हमले किए। ट्रंप ने ईरान की सत्ता में बदलाव को लेकर एक भी बयान दिया है।

Mon, 23 June 2025 10:14 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिकी हमलों में ईरान के परमाणु ठिकानों को कितना नुकसान? ट्रंप ने किया तबाह होने का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों में ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने बेहद सटीक निशाना साधा, जिससे ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है। इससे पहले अमेरिका ने ऑपरेशन ‘मिडनाइट हैमर’ के तहत ईरान के फोर्डो, नांताज और इस्फहान पर ताकतवर बम बरसाए थे। अमेरिका के B-2 बॉम्बर विमान ने करीब 25 मिनट तक ईरानी ठिकानों पर बम बरसाए, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान पर हुए हमलों के लिए विनाश सबसे सही शब्द है। ट्रंप ने लिखा, "ईरान के सभी परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।” उन्होंने कुछ सेटेलाइट तस्वीरों का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा, “विनाश एक सटीक शब्द है! जमीन के नीचे बेहद नुकसान हुआ है। बुल्स आई!!!"

संदेह की स्थिति

ट्रंप के भारी नुकसान के दावे और सैटलाइट इमेज दिखा कर ईरानी ठिकानों को स्पष्ट नुकसान दिखाने के बावजूद असल स्थिति को लेकर अब भी संदेह बना हुआ है। ईरान ने कहा है कि हमलों में ईरानी सुविधाओं को बहुत अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। स्टेट टीवी ने अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा है कि अमेरिकी हमलों से पहले परमाणु सुविधा में यूरेनियम और दूसरे पदार्थों को निकाल लिया गया था।

ईरान ने हटा लिया था यूरेनियम

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञ भी यह कह रहे हैं कि ईरान ने संभवतः अमेरिकी हमले से पहले फोर्डो से हथियार-ग्रेड के यूरेनियम को बाहर निकाल लिया था विशेषज्ञों ने कहा कि ईरान अब इस यूरेनियम को अमेरिका और इजराइल की पहुंच से बेहद दूर छिपा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद हुई UNSC की इमरजेंसी मीटिंग, पाकिस्तान ने क्या कहा
ये भी पढ़ें:कब हुआ ईरान पर हमले का फैसला, क्यों कूद पड़े ट्रंप; जेडी वांस ने बताई हर बात
ये भी पढ़ें:अमेरिका ने कर दिया बड़ा अटैक, पर ईरान के साथी चुप; जंग में ना कूदने की क्या वजह?

खामेनेई शासन पर आंच

इस बीच एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "सत्ता परिवर्तन शब्द का उपयोग करना राजनीतिक रूप से सही नहीं है, लेकिन अगर वर्तमान ईरानी शासन ईरान को महान नहीं बना सकती तो सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं हो सकता??? MIGA!!!"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।