Who is Esmail Khatib Killed In Strikes by Israel, third big action in two days by IDF Iran US War अब ईरान के मंत्री इस्माइल खतीब का खात्मा, 24 घंटे के अंदर तीसरी बड़ी कार्रवाई; इजरायल का दावा, International Hindi News - Hindustan
More

अब ईरान के मंत्री इस्माइल खतीब का खात्मा, 24 घंटे के अंदर तीसरी बड़ी कार्रवाई; इजरायल का दावा

इस्माइल खतीब एक शिया धर्मगुरु थे, जिन्होंने ईरान के न्यायपालिका और खुफिया मंत्रालय में कई अहम पदों पर काम किया था। 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान इस्माइल खतीब ने रिवोल्यूशनरी गार्ड में भी सेवा दी थी।

Wed, 18 March 2026 05:31 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, तेल अवीव/तेहरान
share
अब ईरान के मंत्री इस्माइल खतीब का खात्मा, 24 घंटे के अंदर तीसरी बड़ी कार्रवाई; इजरायल का दावा

ईरान युद्ध का आज 19वां दिन है। ईरान पर लगातार अमेरिकी और इजरायली हमले हो रहे हैं। दूसरी तरफ, ईरान भी इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है। इस बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इज़रायल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने बुधवार को कहा कि रात भर चले इजरायली रक्षा बलों (IDF) के हमलों में ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब का खात्मा हो गया है। हालाँकि, ईरान ने अब तक खतीब की मौत की पुष्टि नहीं की है।

खतीब की मौत की घोषणा करते हुए और बिना कोई और जानकारी दिए काट्ज़ ने कहा, "आज पूरे दिन सभी मोर्चों पर बड़े सरप्राइज़ मिलने की उम्मीद है।" काट्ज़ ने कहा कि इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को किसी भी अन्य वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को मारने की बिना किसी अतिरिक्त मंज़ूरी के पूरी छूट दे रखी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कभी नहीं होना चाहिए था युद्ध, ईरान जंग रोकने के लिए आगे आया चीन; दिया ऑफर
ये भी पढ़ें:ईरान-रूस हैं भाई-भाई, दोनों में कोई जीत ना पाए; युद्ध के बीच बोले जेलेंस्की

दो दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई

अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह दो दिनों में ईरान के तीसरे बड़े नेता की हत्या होगी। इससे पहले मंगलवार को ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी और बसीज बल के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को भी इज़राइल द्वारा मार गिराए जाने का दावा किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच संकटमोचक बना भारत! ईरान को भेजी जीवनरक्षक दवाइयां; गदगद हुआ तेहरान
ये भी पढ़ें:ईरान को बहुत बड़ा झटका, सिक्योरिटी चीफ की मौत; सच निकली इजरायल की बात

कौन थे इस्माइल खतीब?

इस्माइल खतीब एक शिया धर्मगुरु थे, जिन्होंने ईरान के न्यायपालिका और खुफिया मंत्रालय में कई अहम पदों पर काम किया था। 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान इस्माइल खतीब ने रिवोल्यूशनरी गार्ड में भी सेवा दी थी। साइबर गतिविधियों के कारण 2022 में अमेरिका ने खतीब पर प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका के अनुसार, खतीब साइबर जासूसी और रैनसमवेयर हमलों से जुड़े नेटवर्क का नेतृत्व कर रहे थे। खतीब का जन्म ईरान के दक्षिण खोरासान प्रांत के घायनात में 1960 में हुआ था।

तुर्की की कड़ी प्रतिक्रिया

इजरायल की इन कार्रवाइयों पर तुर्की ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने इसे “अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ अवैध राजनीतिक हत्याएं” बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर लगातार हमले क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकते हैं। इससे युद्ध और अधिक व्यापक और जटिल रूप ले सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।