White House area shut down after van breaches security barricade डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध? वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाके में हड़कंप, International Hindi News - Hindustan
More

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध? वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाके में हड़कंप

पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह तड़के Lafayette Square इलाके में हुई, जो वाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित है। वैन के बैरिकेड तोड़ने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

Wed, 11 March 2026 06:45 PMPramod Praveen एएफपी, वॉशिंगटन
share
डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध? वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाके में हड़कंप

अमेरिका की राजधानी वॉशंगटन डीसी में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हाई सिक्योरिटी जोन वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास यानी वाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए एक वैन ने वहां लगे बैरिकोड को तोड़ दिया। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद पूरे इलाके को तुरंत बंद कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना सुबह तड़के Lafayette Square इलाके में हुई, जो वाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित है। वैन के बैरिकेड तोड़ने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाशिंगटन में सरेराह लगाई गई ट्रंप और एपस्टीन की टैटेनिक पोज वाली मूर्ति, PHOTOS
ये भी पढ़ें:युद्ध शुरू कर डोनाल्ड ट्रंप डुबो रहे अपनी ही लुटिया? इतने सैनिकों को खा चुका US
ये भी पढ़ें:ईरान के पास कितने 'अदृश्य बम'? रिपोर्ट में हुआ खुलासा; टेंशन में क्यों US-इजरायल

सीक्रेट सर्विस कर रही जांच

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी United States Secret Service ने कहा कि यह एक संदिग्ध वाहन से जुड़ा मामला है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद वाइट हाउस के आसपास की कई प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया गया, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यातायात पर असर पड़ा। सरकारी कर्मचारी और शहर के कई कर्मचारी अपने दफ्तरों तक नहीं पहुंच पाए। सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि वह “एक संदिग्ध गाड़ी की जांच कर रही है। कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।”

बढ़ी हुई सुरक्षा के बीच घटना

यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका में सुरक्षा पहले से ही कड़ी है। दरअसल ईरान को लेकर चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण राजधानी वॉशिंगटन में में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। घटनास्थल पर कई आपातकालीन वाहन तैनात किए गए और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया। अधिकारी स्थिति सामान्य होने के बाद सड़कों को धीरे-धीरे खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।