What is the JF 17 jet that Pakistan deployed to Saudi Arabia amid Iran crisis क्या है JF-17 जेट? जिसे पाकिस्तान ने ईरान संकट के बीच सऊदी अरब में किया तैनात, International Hindi News - Hindustan
More

क्या है JF-17 जेट? जिसे पाकिस्तान ने ईरान संकट के बीच सऊदी अरब में किया तैनात

ईरान संकट के बीच पाकिस्तान ने अपने लड़ाकू विमानों का एक स्क्वाड्रन 8000 सैनिकों के साथ सऊदी अरब में तैनात किया है। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक इस दस्ते के साथ ही एक चीन निर्मित HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को भी सऊदी अरब भेजा गया है।

Mon, 18 May 2026 09:05 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या है JF-17 जेट? जिसे पाकिस्तान ने ईरान संकट के बीच सऊदी अरब में किया तैनात

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच पाकिस्तान ने रक्षा समझौते के तहत सऊदी अरब में 8000 सैनिकों को तैनात किया है। पाकिस्तानी आर्मी के इन सैनिकों के अलावा शहबाज सरकार ने 16 JF-17 लड़ाकू जहाज और एक एयर डिफेंस सिस्टम भी सऊदी अरब की रक्षा के लिए भेजा है। बता दें, पाकिस्तान के इस पूरे डिफेंस सिस्टम को पाकिस्तानी अधिकारी ही संचालित कर रहे हैं, लेकिन पारस्परिक रक्षा समझौते के तहत इसका पूरा खर्च सऊदी अरब उठा रहा है। पाकिस्तान के इस अभियान में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय जेएफ-17 बना है, जिसे पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया है।

क्या है JF-17 फाइटर जेट?

पाकिस्तान और चीन द्वारा मिलकर बनाए गए इस हल्के फाइटर जेट को पाक वायुसेना बड़े स्तर पर प्रयोग करती है। इस फाइटर जेट को पाकिस्तान में जेएफ-17 थंडर और चीन में एफसी-1 सियोलोंग कहा जाता है।nइस फाइटर जेट ने अपनी पहली उड़ान 2003 में भरी थी। इसके बाद वर्ष 2007 में इसे पाकिस्तानी वायुसेना में शामिल किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक ने सऊदी में तैनत किए 8000 सैनिक, बंगाल में 1 जून से इनकी सैलरी बंद; टॉप-5
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में होने वाला है कुछ बड़ा? पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए 8000 सैनिक

इस फाइटर जेट की सबसे बड़ी खासियत इसका रूसी मेड आरडी-93 फाइटर इंजन है, जो इसे मैक 1.6 करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने की ताकत देता है। इसमें आधुनिक रडार और इलेक्ट्रिनिक वारफेयर सिस्टम का हिस्सा माना जाता है। इसमें लंबी दूरी तक मार करने वाली चीनी मिसाइलें भी लगी हुई हैं।

पाकिस्तानी वायुसेना के मुताबिक जेएफ-17 थंडर के अभी तक तीन वेरिएंट सामने आए हैं। इसमें ब्लॉक 01 सबसे पहला शुरुआती मॉडल था। इसके बाद ब्लॉक2 में इसमें ईंधन क्षमता और एवियोनिक्स को बढ़ाया गया। इसे बाद सबसे आधुनिक रूप में इसका ब्लॉक 3 वर्जन आया है। इसमें इसके रडार सिस्टम को बेहतर किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बालों के चक्कर में मकसद भूला आतंकी, भारत में आकर करवाया हेयर ट्रांसप्लांट

ईरान युद्ध में कितनी उपयोगिता

पाकिस्तान भले ही सऊदी अरब के साथ अपने पारस्परिक रक्षा समझौते के तहत लड़ाकू विमान और सैनिकों को भेज चुका है। लेकिन इसके सीधे युद्ध में शामिल होने की संभावना नहीं है। क्योंकि इस समय पर पाकिस्तान अमेरिका और चीन के बीच में शांति वार्ता का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ऐसे में संभव है कि वह युद्ध में सीधा न उलझे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तान ने सऊदी अरब की रक्षा के लिए लड़ाकू विमान भेजे हों। इससे पहले भी युद्ध के समय सऊदी अरब के तेल ढ़ांचों की रक्षा के लिए भेजा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।