Big News Today 18 May 2026 Pakistan deployed 8000 troops to Saudi Arabia Suvendu cabinet stop religion based schemes पाकिस्तान ने सऊदी में तैनत किए 8000 सैनिक, बंगाल में 1 जून से इमामों-मुअज्जिनों की सैलरी बंद; टॉप-5, India News in Hindi - Hindustan
More

पाकिस्तान ने सऊदी में तैनत किए 8000 सैनिक, बंगाल में 1 जून से इमामों-मुअज्जिनों की सैलरी बंद; टॉप-5

Top News Today: मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ आपसी रक्षा समझौते के तहत बड़ा सैन्य सहयोग दिया है। पाकिस्तान ने सऊदी अरब में लगभग 8000 सैनिकों, एक पूर्ण लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन और एक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली की तैनाती कर दी है।

Mon, 18 May 2026 07:14 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान ने सऊदी में तैनत किए 8000 सैनिक, बंगाल में 1 जून से इमामों-मुअज्जिनों की सैलरी बंद; टॉप-5

Top News Today: मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव और सुरक्षा चुनौतियों के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ आपसी रक्षा समझौते के तहत बड़ा सैन्य सहयोग दिया है। पाकिस्तान ने सऊदी अरब में लगभग 8000 सैनिकों, एक पूर्ण लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन और एक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली की तैनाती कर दी है। दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया। सरकार ने राज्य में धर्म के आधार पर चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं को समाप्त कर दिया है और मौजूदा ओबीसी सूची को भी रद्द करने का ऐलान किया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

पाकिस्तान ने सऊदी अरब में तैनात किए 8000 सैनिक

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में लगभग 8000 सैनिकों, एक पूर्ण लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन और एक उन्नत वायु रक्षा प्रणाली की तैनाती कर दी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, तीन सुरक्षा अधिकारियों और दो सरकारी सूत्रों ने इस तैनाती की पुष्टि की है। सूत्रों ने इसे ‘महत्वपूर्ण युद्ध-सक्षम बल’ बताया है, जिसका मकसद सऊदी अरब की सेना को किसी बड़े हमले की स्थिति में मजबूत समर्थन प्रदान करना है। हालांकि पाकिस्तान के सैन्य एवं विदेश मंत्रालय तथा सऊदी अरब के सरकारी मीडिया कार्यालय की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल में 1 जून से इमामों-मुअज्जिनों और पुजारियों की सैलरी बंद

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला लिया। कैबिनेट बैठक में धर्म के आधार पर चलाई जा रही सभी सरकारी योजनाओं को समाप्त कर दिया गया। यह फैसला 1 जून 2026 से लागू होगा। इसके तहत इमामों और मुअज्जिनों को मिलने वाला मासिक भत्ता तथा पुजारियों का मानदेय पूरी तरह बंद हो जाएगा। पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार के दौरान शुरू की गई इस योजना के तहत इमामों को 3000 रुपये और मुअज्जिनों को 1500-2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। पढ़ें पूरी खबर...

NEET-UG पेपर लीक मामले में संसदीय समिति का बड़ा एक्शन

नीट-यूजी पेपर लीक कांड पर संसदीय स्थायी समिति (शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल) ने सक्रियता दिखाई है। समिति ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी, अन्य अधिकारियों तथा शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है।समिति अब तक हुई जांच की जानकारी लेगी और एनटीए में संभव सुधारों पर चर्चा करेगी। राज्यसभा से जारी नोटिस में कहा गया है कि समिति पेपर लीक की पूरी घटना और एजेंसी में सुधार की दिशा पर अधिकारियों की राय भी सुनेगी। पढ़ें पूरी खबर...

ट्रंप की धमकी के खिलाफ ईरान की तैयारी

अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामिक गणराज्य ने अब आम नागरिकों को हथियार वितरित करना शुरू कर दिया है। ‘हर हाथ में हथियार’ की मुहिम के तहत छोटे-बड़े हर नागरिक को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान सीजफायर के बाद से अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी में जुटा है। तेहरान समेत कई शहरों में ‘नाइट गैदरिंग्स’ आयोजित हो रही हैं, जहां ‘डेथ टू अमेरिका’ के नारे लगाए जा रहे हैं और हथियार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

जो मुस्लिम हैं वो पहले हिंदू थे, कोई अरब से नहीं आया’

प्रतापगढ़-कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राजा भैया कह रहे हैं कि जो आज मुस्लिम हैं, वह पहले हिंदू ही थे। कोई अरब से नहीं आया है। तीन दिन पहले प्रतापगढ़-प्रयागराज सीमा पर स्थित मादूपुर गांव में देवव्रत महाराज के कार्यक्रम के दौरान दिए गए इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तूफान खड़ा कर दिया है। राजा भैया ने कहा कि जो आस्था विहीन, कायर और लोभी थे, उन्होंने दबाव में धर्म परिवर्तन कर लिया, जबकि सच्चे हिंदू आज भी सनातन परंपरा की रक्षा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...