US Iran war latest news Donald Trump threatened to resume strikes on Iran in the coming days शायद शुक्रवार या… ईरान पर अब इस दिन होगा नया हमला, ट्रंप का ऐलान; एक्सपर्ट क्यों बता रहे खोखली बयानबाजी?, International Hindi News - Hindustan
More

शायद शुक्रवार या… ईरान पर अब इस दिन होगा नया हमला, ट्रंप का ऐलान; एक्सपर्ट क्यों बता रहे खोखली बयानबाजी?

इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा था कि UAE जैसे खादी देशों के अनुरोध के बाद उन्होंने ईरान पर नए हमले करने की योजना टाल दी है। हालांकि खाड़ी देशों ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया था।

Wed, 20 May 2026 07:01 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
शायद शुक्रवार या… ईरान पर अब इस दिन होगा नया हमला, ट्रंप का ऐलान; एक्सपर्ट क्यों बता रहे खोखली बयानबाजी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फिर ईरान पर नए हमले करने की घोषणा कर दी है। उनके मुताबिक आने वाले दो से चार दिनों में अमेरिका ईरान पर नए स्ट्राइक्स करेगा। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा है कि वह दो-तीन दिन यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार या अगले हफ्ते की शुरुआत में ईरान पर फिर से बड़ा सैन्य हमला कर सकते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स ट्रंप के इस बयान को 'हॉट एयर' यानी केवल माहौल बनाने के लिए खोखली बयानबाजी बता रहे है।

इससे पहले वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि हमें युद्ध की जरूरत न पड़े, लेकिन हमें उन्हें एक और बड़ा झटका देना पड़ सकता है।" जब उनसे पूछा गया कि वह नए हमले के लिए कितना इंतजार करेंगे, तो ट्रंप ने कहा, “दो या तीन दिन, शायद शुक्रवार, शनिवार, रविवार या फिर अगले हफ्ते की शुरुआत में, एक सीमित समय के लिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो ईरान पर ट्रंप ने बोला झूठ? ऐसा कुछ नहीं… US दावे की खाड़ी देशों ने धागे खोले

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब मंगलवार को उन्होंने युद्ध को लेकर अलग ही दावा किया था। ट्रंप ने कहा था कि UAE जैसे खाड़ी देशों के अनुरोध पर वह ईरान पर हमला टाल रहे हैं। हालांकि खाड़ी देशों ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया था। अब इसके एक दिन बाद ही ट्रंप ने नए हमलों की बात की है। सीजफायर लागू होने के बाद से ट्रंप कई बार ऐसी धमकियां दे चुके हैं, हालांकि अमेरिका ने ईरान पर कोई बड़ा हमला नहीं किया है। वहीं ईरान ने किसी भी धमकी से झुकने से इनकार कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पल में तोला, पल में माशा; रुख बदल रहे ट्रंप ने फिर डराया, ईरान जंग पर क्या बोले

क्यों बेअसर हो रही है ट्रंप की धमकी?

ट्रंप ने भले ही ईरान को नई धमकी दे दी हो, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि यह महज खोखली बयानबाजी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में ट्रंप के बयानों से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव आता था, लेकिन अब बार-बार धमकी देकर पीछे हट जाने के कारण उनकी धमकियों का असर कम हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप-नेतन्याहू को जहन्नुम भेजने वाले को 500 करोड़ का इनाम, ईरान लाएगा कानून

एसईबी एबी (SEB AB) के मुख्य कमोडिटी एनालिस्ट ब्यार्न शिएल्ड्रॉप ने एक इंटरव्यू में ब्लूमबर्ग को बताया, "ट्रंप की इन मौखिक चेतावनियों का पहले तेल की कीमतों पर भारी असर पड़ता था, लेकिन अब बाजार समझ चुका है कि जब तक जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं होती, तब तक इन बयानों का असर कम होता जाएगा। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई है, दोनों पक्ष अपनी पुरानी मांगों पर अड़े हैं।"

जिनपिंग संग ईरान युद्ध पर चर्चा करेंगे पुतिन

इस महासंकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे हैं। पुतिन वहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें ईरान युद्ध पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप की भी मेजबानी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।