US Iran War latest Iran to announce reward of 500 Crore to Send Donald Trump and Benjamin Netanyahu Hell ट्रंप-नेतन्याहू को जहन्नुम भेजने वाले को मिलेगा 500 करोड़ का इनाम, ईरान करने जा रहा ऐलान; संसद में आएगा कानून, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप-नेतन्याहू को जहन्नुम भेजने वाले को मिलेगा 500 करोड़ का इनाम, ईरान करने जा रहा ऐलान; संसद में आएगा कानून

हाल ही में ईरानी संसद में एक बिल पेश किया गया है। इस बिल के पास होते ही ट्रंप, नेतन्याहू या अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर की हत्या करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को बड़ा इनाम मिलेगा।

Tue, 19 May 2026 12:23 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप-नेतन्याहू को जहन्नुम भेजने वाले को मिलेगा 500 करोड़ का इनाम, ईरान करने जा रहा ऐलान; संसद में आएगा कानून

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का युद्ध बीते 80 दिनों से जारी है। भले ही दोनों देशों कर बीच सीजफायर लागू हुआ हो, लेकिन कभी भी जंग दोबारा भड़क सकती है। इसकी वजह है अमेरिका और ईरान की तरफ से जारी भड़काऊ बयानबाजी। कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को घड़ी की टिक टिक चलने की धमकी देते हैं, कभी ईरान अमेरिका को हार का तंज कस देता है। इस बीच अब ईरान एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है जिससे अमेरिका और इजरायल दोनों का ही पारा हाई हो सकता है। ईरान अब डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जान से मारने वालों को इनाम देने का घोषणा करने जा रहा है।

ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की संसद जल्द ही एक ऐसा कानून लाने जा रही है। इसके तहत ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वाले को 5 करोड़ यूरो यानी करीब 500 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने बताया कि वे ‘इस्लामिक रिपब्लिक के सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई’ के नाम से एक बिल तैयार कर रहे हैं। इस बिल के पास होते ही ट्रंप, नेतन्याहू या अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर की हत्या करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को सरकारी खजाने से भारी-भरकम इनामी राशि दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाड़ी देशों की रिक्वेस्ट पर ईरान के ऊपर हमले को टाल दिया है, ट्रंप का बड़ा फैसला

'ट्रंप और नेतन्याहू को जहन्नुम भेजेंगे…'

वहीं ईरान की सुरक्षा समिति के एक अन्य सदस्य महमूद नबावियन ने खुलेआम धमकी भी दी है। उन्होंने एक बयान में कहा, "संसद जल्द ही उस बिल पर मुहर लगाएगी जो उन लोगों को इनाम देगा जो मिस्टर ट्रंप और नेतन्याहू को जहन्नुम भेजेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “अगर ईरान पर दोबारा सैन्य हमले हुए, तो हमारा जवाब इतना विनाशकारी होगा कि अमेरिका और इजरायल का वजूद खतरे में पड़ जाएगा।" जानकारों की मानें तो यह कदम ईरान की पुरानी नीति से बिल्कुल अलग है। यह पहली बार है जब ईरान संसद में बकायदा कानून पास कर किसी राष्ट्राध्यक्ष की हत्या पर इनाम घोषित कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मोजतबा खामेनेई को चोटें आई थीं मगर...', चेहरा जलने की खबरों पर क्या बोला ईरान

अली खामेनेई की मौत का बदला?

गौरतलब है कि इससे पहले ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों में बीते मार्च महीने में इजरायल के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई का लगभग पूरा परिवार खत्म हो गया और इजरायल में कोहराम मच गया। अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया। इसके बाद से ईरान ने भी इजरायल सहित खाड़ी देशों पर मिसाइलें और ड्रोंस बरसाईं। अब ईरान अली खामेनेई की मौत का बदला मौत से लेना चाहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झुक गया अमेरिका? ईरान का दावा- ट्रंप ने तेल पर से बैन हटाया; भारत पर क्या असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।