US Iran War Update donald trump temporarily lifts ban on Iranian oil sales what impact on India आखिरकार झुक गया अमेरिका? ईरान का दावा- डोनाल्ड ट्रंप ने तेल पर से बैन हटाया; भारत पर क्या असर, International Hindi News - Hindustan
More

आखिरकार झुक गया अमेरिका? ईरान का दावा- डोनाल्ड ट्रंप ने तेल पर से बैन हटाया; भारत पर क्या असर

ईरान मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरानी तेल की बिक्री पर लगे प्रतिबंध को अस्थायी तौर पर हटा दिया है। बता दें, अमेरिका ने वैश्विक तेल संकट के असर को कम करने के लिए पहले रूस और फिर ईरान के तेल पर प्रतिबंध को  हटा दिया था।

Mon, 18 May 2026 08:32 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
आखिरकार झुक गया अमेरिका? ईरान का दावा- डोनाल्ड ट्रंप ने तेल पर से बैन हटाया; भारत पर क्या असर

US Iran War Update: पश्चिम एशिया के संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बढ़ाया हुआ है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए अमेरिका ने पहले रूस और फिर ईरान के तेल पर से कुछ समय के लिए प्रतिबंध हटा दिया था। अब ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिका ने एक बार फिर से ईरानी तेल की बिक्री के ऊपर लगे प्रतिबंध को अस्थायी तौर पर हटा दिया है। दावा है कि अमेरिका की तरफ से यह फैसला दोनों पक्षों के बीच में शांति समझौते को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बीच आया है।

ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने हाल में कुछ प्रतिंबधों को हटा दिया है। हालांकि, इस्लामिक सरकार वाशिंगटन पर लगातार दबाव बना रही है कि सभी प्रतिबंधों को हटा दिया जाए। इसके अलावा दोनों देशों के बीच में जो डील होगी उसमें भी अमेरिका यह आश्वासन दे कि वह भविष्य में ईरानी तेल के ऊपर प्रतिबंध नहीं लगाएगा। हालांकि, अमेरिका की तरफ से इस पर कोई गारंटी नहीं दी गई है। बता दें कि यह दावा अभी केवल ईरान की तरफ से किया गया है। अमेरिका का इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बालों के चक्कर में मकसद भूला आतंकी, भारत में आकर करवाया हेयर ट्रांसप्लांट
ये भी पढ़ें:ईरान पर US की 5 शर्तें; बंगाल में खेत में EPIC तो TMC दफ्तर से आधार बरामद; टॉप-5

गौरतलब है कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध के दौरान ईरान और रूस के तेल की खरीद पर लगाए अपने पुराने प्रतिबंधों को हटा दिया था। इससे भारत और चीन समेत तमाम देशों को लाभ हुआ था। 2019 में अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरानी तेल खरीद को बंद करने वाले भारत ने 2026 में युद्ध को दौरान ईरानी तेल की खरीद की थी। यह अपने आप में एक बड़ा कदम था।

इससे पहले, ईरानी मीडिया के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच में शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान के जरिए लगातार प्रस्तावों की अदला-बदली हो रही है। हाल ही में अमेरिका ने पांच सूत्रीय प्रस्ताव तेहरान को सौंपा था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुले आम धमकी देते हुए कहा था कि तेहरान के लिए समय खत्म हो रहा है। उन्हें जल्दी से जल्दी इस पर फैसला लेना होगा क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीन से लौटे ट्रंप जिनपिंग को दिखाएंगे ठेंगा? ताइवान राष्ट्रपति से मिलने के संकेत
ये भी पढ़ें:POSH नियमों को ठेंगा, नफरती माहौल; TCS केस में NCW ने बयां किए डरावने हालात

गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद पश्चिम एशिया संकट की शुरुआत हुई थी। इसके बाद अमेरिका ने तेहरान समेत ईरान के कई ठिकानों पर बमबारी की। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया था। इसके बाद ईरान ने होर्मुज से निकलने वाले जहाजों को रोक दिया, जिसकी वजह से वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो गया। इसकी वजह से अंत में अमेरिका को रूस और ईरानी तेल पर से प्रतिबंध हटाना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।