US government accused of major cover-up by democrats over reports of Donald Trump abusing a minor ट्रंप ने नाबालिग का किया था यौन शोषण? अमेरिकी सरकार पर इतिहास के सबसे बड़े कवर-अप के आरोप, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप ने नाबालिग का किया था यौन शोषण? अमेरिकी सरकार पर इतिहास के सबसे बड़े कवर-अप के आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि एपस्टीन ने उसका परिचय ट्रंप से कराया था और 1980 के दशक के बीच ट्रंप ने उसका यौन शोषण किया। महिला के मुताबिक तब उसकी उम्र महज 13 से 15 साल के बीच थी।

Thu, 26 Feb 2026 11:41 AMJagriti Kumari एएफपी, वॉशिंगटन
share
ट्रंप ने नाबालिग का किया था यौन शोषण? अमेरिकी सरकार पर इतिहास के सबसे बड़े कवर-अप के आरोप

Epstein Files: अमेरिका में एपस्टीन फाइलों को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अमेरिकी सरकार पर एक बार फिर बड़े आरोप लग रहे हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर इतिहास के सबसे बड़े कवर अप का आरोप लगाया है। आरोप है कि अमेरिकी सरकार ट्रंप से जुड़े काले कारनामों की फाइलें सार्वजनिक नहीं कर रही है जिनमें ट्रंप पर एक नाबालिग के यौन शोषण के आरोप लगे हैं।

हालांकि अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने इन आरोपों को खारिज किया है कि और कहा है कि वह एपस्टीन फाइल्स की समीक्षा कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सकें कि कहीं किसी दस्तावेज को गलत तरीके से टैग तो नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हां, रूसी महिला से थे संबंध; एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का कबूलनामा, मांगी माफी

इससे पहले न्याय विभाग ने पिछले साल पारित किए गए पारदर्शिता कानून के तहत कुख्यात सेक्स ऑफरेंडर जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी लाखों पन्नों की फाइलें सार्वजनिक की थीं। हालांकि अब सार्वजनिक प्रसारक एनपीआर की रिपोर्ट के में दावा किया गया है कि 2019 में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजनिक रिकॉर्ड में नहीं हैं। ट्रंप ने इन आरोपों से लगातार इनकार किया है और कहा है कि एपस्टीन फाइल्स जारी होने के बाद वह निर्दोष साबित हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एपस्टीन और अडानी का जिक्र; अमेरिका से ट्रेड डील पर राहुल की PM मोदी को नई चुनौती

50 से ज्यादा पन्ने गायब

रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई एजेंटों से शिकायत करने वाली महिला से चार बार पूछताछ की गई थी और उसके आधार पर नोट्स तैयार किए गए थे। सार्वजनिक डाटाबेस में सिर्फ एक सारांश ही उपलब्ध है, जो मुख्य रूप से एपस्टीन के खिलाफ आरोपों पर केंद्रित है। बाकी तीन सारांश और उनसे जुड़े 50 से ज्यादा पन्नों के नोट्स वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं।

डेमोक्रेट सांसदों ने की आलोचना

अमेरिका के डेमोक्रेट सांसदों ने इसकी कड़ी आलोचना की है। हाउस ओवरसाइट कमिटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, “यह आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा सरकारी कवर-अप है। हम जवाब मांग रहे हैं।” कमिटी के वरिष्ठ डेमोक्रेट रॉबर्ट गार्सिया ने कहा कि उन्होंने न्याय विभाग में बिना संपादित सबूत रजिस्टर देखे हैं और पाया कि एफबीआई की इंटरव्यू रिपोर्ट्स को गैरकानूनी तरीके से रोका गया है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स अलग से जांच शुरू करेंगे और गायब दस्तावेज कांग्रेस को सौंपने की मांग करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों को कैसे फंसाता था एपस्टीन? पीड़िता ने बताई हैरान करने वाली आपबीती

महिला ने लगाए हैं संगीन आरोप

महिला ने ट्रंप पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक यह महिला जुलाई 2019 में, एपस्टीन की गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों के संपर्क में आई थी। जारी फाइलों में दर्ज संदर्भों के अनुसार, उसने आरोप लगाया कि एपस्टीन ने उसका परिचय ट्रंप से कराया था और 1980 के दशक के बीच ट्रंप ने उसका यौन शोषण किया। तब उसकी उम्र महज 13 से 15 साल के बीच थी। 2025 की एक एफबीआई दस्तावेज में महिला के इस दावे का जिक्र भी है। हालांकि अगस्त और अक्टूबर 2019 में हुई आगे की पूछताछ के विस्तृत मेमो सार्वजनिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।