Trump vs Musk US President ally says illegal alien Tesla CEO Elon Musk should be deported immediately एलन मस्क को तुरंत डिपोर्ट करो, जुबानी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को किसने दी ऐसी सलाह?, International Hindi News - Hindustan
More

एलन मस्क को तुरंत डिपोर्ट करो, जुबानी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को किसने दी ऐसी सलाह?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बीते कुछ समय तक उनके सबसे करीबी साथी रहे एलन मस्क के बीच का झगड़ा अब दुनिया के सामने आ गया है। दोनों एक-दूसरे पर बुरी तरह हमलावर हो गए हैं। इस बीच ट्रंप के एक साथी ने मस्क को डिपोर्ट करने की सलाह दे दी है।

Fri, 6 June 2025 07:23 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
एलन मस्क को तुरंत डिपोर्ट करो, जुबानी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को किसने दी ऐसी सलाह?

Trump vs Musk: अमेरिका में बीते गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मशहूर कारोबारी एलन मस्क के बीच जबरदस्त जुबानी जंग हुई है। बीते कुछ दिनों तक ट्रंप के सबसे खास रहे एलन मस्क ने ट्रंप सरकार के खिलाफ खुलकर हमला बोला है, जिसके बाद ट्रंप का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। मामला यहां तक पहुंच गया है कि मस्क ने ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने की मांग कर दी है। इसके बाद अब ट्रंप के एक करीबी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सलाह दी है कि एलन मस्क को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया जाना चाहिए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के चुनावी अभियान के पूर्व अध्यक्ष और वाइट हाउस के रणनीतिकार स्टीव बैनन ने सार्वजनिक रूप से ट्रंप से मस्क की नागरिकता की जांच करने की मांग की है। उनका दावा है कि टेक अरबपति एक अवैध प्रवासी हो सकते हैं। बैनन ने कहा है कि अमेरिका मस्क की हरकतों से थक चुका है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया, "ट्रंप को एलन मस्क आव्रजन स्थिति की औपचारिक जांच शुरू करनी चाहिए क्योंकि मुझे पूरा विश्वास है कि वह एक अवैध विदेशी हैं और उन्हें तुरंत देश से निर्वासित कर दिया जाना चाहिए।" ट्रंप की करीबी की यह सलाह इस झगड़े में आग में घी डालने का काम कर सकती है।

बैनन इससे पहले भी मस्क की नागरिकता पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने मस्क को "परजीवी अवैध अप्रवासी" तक कह दिया था। बता दें कि अमेरिका में एक दक्षिणपंथी समूह चाहता है कि ट्रंप मस्क की सुरक्षा मंजूरी को बर्खास्त कर दें और हाल ही में मस्क के नशीली दवाओं के उपयोग के आरोपों की भी जांच करें। दक्षिणपंथियों ने उन रिपोर्ट्स पर भी चिंता जताई है जिनमें कहा गया है कि मस्क ने चीन से जुड़ी खुफिया जानकारियां हासिल करने की कोशिश की थी। हालांकि मस्क ने इन दावों का खंडन किया है।

ट्रंप-मस्क की जुबानी जंग

बीते 24 घंटे में अमेरिकी राष्ट्रपति और डोनाल्ड ट्रंप ने एक दूसरे के खिलाफ आग उगला है। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मस्क ने सार्वजनिक रूप से ट्रंप द्वारा लाए जा रहे बिग ब्यूटीफुल बिल का विरोध किया। उन्होंने इस बिल को घटिया करार देते हुए अमेरिकी सांसदों से इसे पास ना होने देने की अपील भी की। इस बात पर ट्रंप का गुस्सा भड़क गया। ट्रंप ने कहा है कि मस्क इस बिल को सपोर्ट इसीलिए नहीं कर रहे क्योंकि इससे टेस्ला को नुकसान होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US में पास हुआ कौन सा बिल,जिससे बिगड़ी ट्रंप-मस्क की दोस्ती; झगड़े की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें:ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चाहते हैं एलन मस्क, बोले- जेडी वेंस बनें राष्ट्रपति
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने कहा- हमारी दोस्ती अब शायद ही… मस्क का पलटवार- मैं न होता तो तय थी हार

मेरी वजह से चुनाव जीते ट्रंप-मस्क

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा खुलेआम हमले किए जाने के बाद मस्क और हमलवार हो गए। उन्होंने ट्रंप को एहसान फरामोश बताते हुए कहा कि अगर ट्रंप आज वाइट हाउस में हैं तो इसकी वजह मस्क ही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को जो सपोर्ट चाहिए था वह उन्हें मस्क ने ही दिया। मस्क यहीं नहीं रुके। उन्होंने ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने की मांग भी कर दी। मस्क ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाकर अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वेंस को प्रेसिडेंट बनाया जाना चाहिए। उन्होंने इप्सटन फाइल्स का जिक्र कर यह भी कहा है कि उन फाइलों को इसीलिए सार्वजनिक नहीं किया गया क्योंकि उसमें खुद ट्रंप का नाम शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।