Donald trump attack on elon musk our good relationship not anymore after kill the bill remarks डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमारी दोस्ती अब शायद ही… एलन मस्क का पलटवार- मैं न होता तो तय थी हार, International Hindi News - Hindustan
More

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमारी दोस्ती अब शायद ही… एलन मस्क का पलटवार- मैं न होता तो तय थी हार

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मस्क के बिग ब्यूटीपुल बिल को बुरा कहने के बाद ट्रंप ने कहा कि अब शायद ही हमारी दोस्ती टिकेगी। जवाब में मस्क ने पलटवार किया है- मैं न होता तो ट्रंप चुनाव नहीं जीत पाते।

Thu, 5 June 2025 10:51 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हमारी दोस्ती अब शायद ही… एलन मस्क का पलटवार- मैं न होता तो तय थी हार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला-एक्स के मालिक एलन मस्क के बीच गहरी होती दरार अब सार्वजनिक मंचों पर साफ दिखाई दे रही है। कभी बेहद करीबी माने जाने वाले ट्रंप और मस्क अब "वन बिग ब्यूटीफुल बिल" को लेकर आमने-सामने हैं। मस्क के इस बिल पर ‘अमेरिका को दिवालिया’ वाले कमेंट पर ट्रंप भड़क गए हैं। ट्रंप ने कहा कि शायद ही अब हमारी दोस्ती टिकेगी। जवाब में मस्क ने एक और पलटवार किया। कहा- मैं न होता तो ट्रंप चुनाव तक नहीं जीत पाते।

हाल ही में मस्क ने रिपबल्किन समर्थित विधेयक बिग ब्यूटीफुल बिल पर खुलकर नाराजगी जताई थी। मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा था कि यह बिल अमेरिका को दिवालिया कर देगा। उन्होंने X पर अपने लाखो फॉलोअर्स से अपील की थी कि वे इस बिल का विरोध करें और KILL THE BILL की आवाज बुलंद करें।

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से बातचीत में कहा, "देखिए, एलन और मेरे बीच एक शानदार रिश्ता था। लेकिन अब नहीं जानता कि ऐसा रिश्ता आगे रहेगा भी या नहीं। मैं एलन से बहुत निराश हूं।"

मस्क का पलटवार- ट्रंप की हार तय थी

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक नया बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स हाउस पर काबिज होते और सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत सिर्फ 51-49 होता।"

ड्राफ्ट बिल बना विवाद की जड़

यह विवाद ट्रंप के एक महत्त्वाकांक्षी विधेयक “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” को लेकर शुरू हुआ है, जिसे ट्रंप वाइट हाउस में अपनी दूसरी पारी में लागू करना चाहते हैं। हालांकि इस बिल का पूरा विवरण अभी सार्वजनिक नहीं है, पर मस्क का मानना है कि यह अमेरिका की अर्थव्यवस्था, टेक्नोलॉजी क्षेत्र और स्वतंत्रता के खिलाफ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्त-दोस्त ना रहा… साथ छोड़ते ही हमलवार हो गए मस्क, अब ट्रंप का भी टूट रहा सब्र

ट्रंप से बढ़ते विवाद के बीच मस्क ने गुरुवार को ट्रंप के बयानों पर तीखा पलटवार किया। ट्रंप जैसे ही ओवल ऑफिस में अपने बिल को लेकर बोल रहे थे, मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनकी बातों पर रिएक्ट किया। मस्क ने ट्रंप के एक वीडियो के ऊपर लिखा – "Whatever (जो भी हो)"।

ट्रंप के दावों को बताया 'झूठा'

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि मस्क ‘इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी’ खत्म होने से नाराज़ हैं और उन्हें बिल का मसौदा पहले ही दिखाया गया था। इस पर मस्क ने दो टूक जवाब देते हुए "झूठ' लिखा। यह जवाब ट्रंप के उस दावे पर था जिसमें उन्होंने कहा था कि मस्क को पहले से बिल की जानकारी थी।

9 महीने की दोस्ती का अंत

पिछले नौ महीनों में ट्रंप और मस्क एक-दूसरे के कई फैसलों और बयानों में खुलकर साथ खड़े नजर आए थे। मस्क ने कई बार ट्रंप की नीतियों की तारीफ की और ट्रंप ने भी मस्क को "जीनियस" कहा। लेकिन अब यह रिश्ता एक बिल के चलते टूटता दिख रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।