Which bill was passed in America which ruined friendship between Donald Trump and Elon Musk full story of fight अमेरिका में पास हुआ कौन सा बिल, जिससे बिगड़ गई ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती; झगड़े की पूरी कहानी, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका में पास हुआ कौन सा बिल, जिससे बिगड़ गई ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती; झगड़े की पूरी कहानी

ट्रंप की धमकी के बाद एलन मस्क ने चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति के बयान को देखते हुए स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करना शुरू करेगा।”

Fri, 6 June 2025 05:21 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, वाशिंगटन
share
अमेरिका में पास हुआ कौन सा बिल, जिससे बिगड़ गई ट्रंप और एलन मस्क की दोस्ती; झगड़े की पूरी कहानी

Donald Trum vs Elon Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेक टाइकून एलन मस्क की दोस्ती अब लगभग खत्म हो चुकी है। दोनों के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब राजनीतिक तूफान का रूप ले चुकी है। "वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट" पर मतभेद से शुरू हुआ यह विवाद अब व्यक्तिगत हमलों, सरकारी अनुबंधों की धमकियों और राष्ट्रीय नीतियों के असर तक पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की नाराजगी से यह विवाद शुरू होती है।

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने मस्क पर तंज कसते हुए कहा, “मैं एलन मस्क से बहुत निराश हूं। मैंने उसकी बहुत मदद की है।” ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि एलन मस्क इलेक्ट्रिक व्हीकल टैक्स इंसेंटिव के हटाए जाने से नाराज हैं। इसके साथ ही दोनों की दोस्ती पर अब सवाल उठ गया है।

एलन मस्क ने भी पलटवार किया है। एलन मस्क ने इसके लिए अपने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “यह बिल मुझे एक बार भी नहीं दिखाया गया। यह आधी रात को इतनी तेजी से पास हुआ कि कांग्रेस के ज्यादातर सदस्य इसे पढ़ भी नहीं पाए!”

ट्रंप की धमकी: मस्क की सब्सिडी खत्म होगी

Truth Social पर ट्रंप ने तीखा हमला किया। उन्होंने लिखा, “बजट में बचत का सबसे आसान तरीका है एलन मस्क की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट खत्म करना।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा आश्चर्य होता था कि जो बाइडेन ने यह कदम क्यों नहीं उठाया।

स्पेसएक्स पर भी दिखेगा असर

ट्रंप की धमकी के बाद एलन मस्क ने चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति के बयान को देखते हुए स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करना शुरू करेगा।”

एलन मस्क ने ट्रंप पर एक और गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप का नाम जेफरी एपस्टीन की सील की गई फाइलों में है। यही असली वजह है कि वे फाइलें सार्वजनिक नहीं की गईं।''यह बयान मीडिया और राजनीतिक हलकों में जोरदार बहस का मुद्दा बन गया है।

एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट को समर्थन दिया जिसमें कहा गया था, “ट्रंप को महाभियोग लगाया जाना चाहिए और जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनना चाहिए। मस्क ने सीधे “Yes” लिखकर इस बयान का समर्थन किया। इतना ही नहीं उन्होंने एक्स के जरिए अपने चाहने वालों से एक राय मांगी है। उन्होंने पूछा है कि क्या अमेरिकी में नई राजनीतिक पार्टी खड़ा करने का समय आ गया है।

एलन मस्क की वजह से नहीं जीता चुनाव

डोनाल्ट ट्रंप ने दावा किया कि एलन मस्क बिल के भीतर की बातों को अच्छी तरह जानते थे, चाहे वो मना करें। इस पर मस्क ने करारा जवाब दिया, “मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार चुके होते। डेमोक्रेट्स हाउस पर कब्जा कर लेते और रिपब्लिकन सिर्फ मामूली बहुमत से सीनेट में रह पाते। यह सरासर कृतघ्नता है।”

एलन मस्क ने ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, “अगर ट्रंप के टैरिफ लागू हुए तो इस साल की दूसरी छमाही में अमेरिका मंदी की चपेट में आ सकता है।” वहीं, अपनी लोकप्रिय शैली में ट्रंप ने Truth Social पर लिखा, “अगर यह बिल पास नहीं हुआ तो 68% टैक्स बढ़ोतरी हो सकती है। मैंने यह गड़बड़ी नहीं बनाई, मैं इसे ठीक करने आया हूं। यह देश को महानता की राह पर ले जाएगा। MAKE AMERICA GREAT AGAIN!”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।