Know about Ghazal Molan was killed in Iran Strike Youngest Woman Kurdish Fighter कौन थी गजल मोलन, ईरान के हमले में मारी गई कुर्दिश फाइटर; जानिए सब कुछ, International Hindi News - Hindustan
More

कौन थी गजल मोलन, ईरान के हमले में मारी गई कुर्दिश फाइटर; जानिए सब कुछ

ईरान के ड्रोन हमले में एक युवा महिला कुर्दिश फाइटर की मौत हो गई है। हमले में मारी गई फाइटर का नाम, गजल मोलन बताया गया है। ईरान की आईआरजीसी ने यह हमला, उत्तरी इराक पर किया था।

Sun, 19 April 2026 07:46 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, बगदाद
share
कौन थी गजल मोलन, ईरान के हमले में मारी गई कुर्दिश फाइटर; जानिए सब कुछ

ईरान के ड्रोन हमले में एक युवा महिला कुर्दिश फाइटर की मौत हो गई है। हमले में मारी गई फाइटर का नाम, गजल मोलन बताया गया है। ईरान की आईआरजीसी ने यह हमला, उत्तरी इराक पर किया था। इस हमले में गजल बेहद गंभीर ढंग से घायल हो गई थी। उसे तत्काल चिकित्सकीय मदद मुहैया कराई गई और फिर बेहतर इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बहुत ज्यादा चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।

कोमला पार्टी की केंद्रीय समिति सचिवालय ने कहाकि कामरेड गजल मौलाना चापराबाद, एक कोमला पेशमर्गा सैनिक हैं। वह इस्लामिक रिपब्लिक के ड्रोन हमले में घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चोटों की गंभीरता के चलते उनकी मौत हो गईं। अब वह कोमला और कुर्दिस्तान के शहीदों के काफिले में शामिल हो गईं।

कौन थीं गजल मोलन
गजल मोलन 19 वर्षीय कुर्द युवती थी, जिन्हें कुर्द पेशनरगा रैंकों में सबसे कम उम्र की महिला लड़ाकू बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक वह उत्तरी इराक में सक्रिय कुर्द विपक्षी समूहों से जुड़ी थीं और कामला पार्टी से जुड़ी थीं। उसके साथी लड़ाके उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए। लेकिन पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण, उन्हें बख़्शीन अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। हालांकि, अस्पताल ने उसका इलाज करने से इंकार कर दिया क्योंकि कर्मचारी किसी कुर्द सशस्त्र समूह से जुड़े किसी व्यक्ति का इलाज करने में परेशानी में पड़ने से डर रहे थे।

अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हालत खराब
इसके बाद गजल को एक अन्य अस्पताल, फारुक मेडिकल सेंटर ले जाया गया। हालांकि वहां पर पहुंचते-पहुंचते उसकी हालत काफी ज्यादा खराब हो चुकी थी। एक कार्यकर्ता ने बताया कि बख्शीन अस्पताल में गजल को भर्ती कराने के लिए बहुत मिन्नतें की गईं। उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब थी, लेकिन करीब 45 मिनट तक गुहार लगाने के बावजूद उसे भर्ती नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत, छह घायल; सीएम ने जताया दुख
ये भी पढ़ें:अमेरिका के टॉप-10 वैज्ञानिक लापता, ईरान का हाथ? किस मिशन में जुटे थे यह लोग
ये भी पढ़ें:गरिमा के साथ खत्म होगा युद्ध, ईरानी राष्ट्रपति की सख्त चेतावनी; ट्रंप को भी खूब

वहीं, कर्मचारी कथित तौर पर उसके शरीर को स्वीकार करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह एक वामपंथी पेशमर्गा समूह से जुड़ी हुई थी। चूंकि कोई भी सुविधा उसे लेने के लिए तैयार नहीं थी, उसके दोस्त और साथी सुलेमानियाह में एक लाइब्रेरी के अंदर उसका शरीर तैयार किया, जहां उसके पति भी मौजूद थे और उन्होंने विदाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।