Tehran is receiving aid from Russia EU makes big claim amid Iran war अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ रूस दे रहा तेहरान को खुफिया जानकारी; ईरान युद्ध के बीच EU का बड़ा दावा, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ रूस दे रहा तेहरान को खुफिया जानकारी; ईरान युद्ध के बीच EU का बड़ा दावा

यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक एवं विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने रूस पर ईरान से मिलीभगत और अमेरिकियों को मारने के उद्देश्य से ईरान को खुफिया सहायता प्रदान करने का आरोप लगाया है।

Fri, 27 March 2026 12:58 AMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ रूस दे रहा तेहरान को खुफिया जानकारी; ईरान युद्ध के बीच EU का बड़ा दावा

यूरोपीय संघ (EU) की शीर्ष राजनयिक एवं विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने रूस पर ईरान से मिलीभगत और 'अमेरिकियों को मारने' के उद्देश्य से ईरान को खुफिया सहायता प्रदान करने का आरोप लगाया है। पेरिस के पास जी-7 की बैठक में पत्रकारों से बात करते हुए कल्लास ने कहा कि हम देख रहे हैं कि रूस अमेरिकियों को निशाना बनाने और उन्हें मारने के लिए ईरान की खुफिया मदद कर रहा है। रूस अब ईरान को ड्रोन से भी समर्थन दे रहा है, ताकि वे पड़ोसी देशों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकें।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ये युद्ध आपस में बहुत अधिक जुड़े हुए हैं... यदि अमेरिका चाहता है कि पश्चिम एशिया में युद्ध रुके और ईरान उन पर हमले बंद करे, तो उन्हें रूस पर भी दबाव बनाना चाहिए, ताकि वे उनकी मदद करने में सक्षम न रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान मासूमों को बना रहा वॉर टूल, 12 साल के बच्चों की सेना में भर्ती, ऐसा क्यों?

कल्लास की यह टिप्पणी ब्रिटेन के रक्षा सचिव जॉन हीली के इसी तरह के दावे के कुछ घंटों बाद आयी है। अपने दावों के समर्थन में ब्रिटिश खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए हीली ने कहा कि रूस ने न केवल ईरान को गुप्त रूप से खुफिया जानकारी प्रदान की है, बल्कि युद्ध शुरू होने से पहले उसके सैनिकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह ईरान के युद्ध प्रयासों के पीछे 'पुतिन का छिपा हाथ' देख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान संकट से बनेगी कोरोना जैसी स्थिति? PM मोदी के बाद पुतिन ने भी जताई चिंता

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने भी मॉस्को पर सीधे तौर पर तेहरान की सहायता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि रूस पश्चिमी एशिया में अमेरिकी ठिकानों के संबंध में ईरान को खुफिया जानकारी उपलब्ध करा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि यह जानकारी युद्ध के छठे दिन ही ईरान को दे दी गयी थी, जिसके बाद कुवैत में एक प्रतिष्ठान पर ईरानी हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गये थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीनी सेना से द्वीप कब्जा तक, ईरान पर ‘आखिरी वार’ के विकल्पों पर US कर रहा विचार

ईरान के साथ रूस के कथित खुफिया साझाकरण सहयोग के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप 'भली-भांति जानते हैं कि कौन किससे बात कर रहा है' और 'जो कुछ भी नहीं होना चाहिए, चाहे वह प्रत्यक्ष हो या परोक्ष, उसका कड़ाई से सामना किया जा रहा है'।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।