Strait of Hormuz is open to Everyone Except Iran Major Announcement Amid War Against America Israel होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुला है, सिवाए... युद्ध के बीच ईरान का बड़ा ऐलान, International Hindi News - Hindustan
More

होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुला है, सिवाए... युद्ध के बीच ईरान का बड़ा ऐलान

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम, इतिहास रचने वाले एक राष्ट्र की इच्छाशक्ति के सामने हताशा को दर्शाता है। धमकियां और आतंक केवल हमारी एकता को और मजबूत करते हैं। होर्मुज स्ट्रेट उन सभी के लिए खुला है, सिवाय उनके जो हमारी धरती का उल्लंघन करते हैं।

Sun, 22 March 2026 10:43 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुला है, सिवाए... युद्ध के बीच ईरान का बड़ा ऐलान

Iran America War Update: अमेरिका से जंग के बीच ईरान ने रविवार को होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने दो टूक कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला है, सिवाए जो हमारी धरती का उल्लंघन करते हैं। उल्लेखनीय है कि ईरान अमेरिका, इजरायल जैसे देशों को अपना दुश्मन मानता है और ईरानी राष्ट्रपति ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि उनके दुश्मन देशों के अलावा, बाकी देश के जहाज होर्मुज पार कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने किसी भी देश का नाम लेकर नहीं बताया कि कौन से देश को होर्मुज पार करने की छूट है, जबकि किसे मनाही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही ईरान को अगले 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट खोलने की धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो उसके बिजली संयत्रों पर हमला करके उन्हें तबाह किया जाएगा। इसके बाद, रविवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक्स पर पोस्ट किया, "ईरान को नक्शे से मिटाने का भ्रम, इतिहास रचने वाले एक राष्ट्र की इच्छाशक्ति के सामने हताशा को दर्शाता है। धमकियां और आतंक केवल हमारी एकता को और मजबूत करते हैं। होर्मुज स्ट्रेट उन सभी के लिए खुला है, सिवाय उनके जो हमारी धरती का उल्लंघन करते हैं। हम युद्ध के मैदान में ऐसी बेतुकी धमकियों का पूरी दृढ़ता से सामना करते हैं।"

इससे पहले, ईरान ने होर्मुज को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद पलटवार करते हुए कहा है कि उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह बरकरार है और वह क्षेत्रीय सुरक्षा तथा स्ट्रेट की स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम है। ईरान के उप रक्षा मंत्री रेजा तलाएई-निक ने ईरानी मीडिया में आए बयान में कहा कि क्षेत्र में जारी हमले यह दर्शाते हैं कि ईरानी बल रणनीतिक भंडार और स्वदेशी उत्पादन पर निर्भर रहते हुए प्रभावी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में मिसाइल और ड्रोन निर्माण में किए गए निवेश के कारण इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) अब सटीक और प्रभावी हमले करने में सक्षम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान में फंस गया US; लादेन को मारने में शामिल पूर्व CIA चीफ ने ट्रंप को चेताया
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध का असर: तेल की 'धार' से कराह उठा श्रीलंका, पेट्रोल-डीजल 400 के पार
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध पर केंद्र अलर्ट, PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति पर फोकस

उन्होंने दावा किया कि युद्ध के शुरुआती चरणों की तुलना में अब मिसाइल और ड्रोन हमलों की सटीकता में वृद्धि हुई है और तटीय क्षेत्रों, जहाजों तथा अंदरूनी ठिकानों से क्रूज मिसाइलों के जरिए हमले इसकी पुष्टि करते हैं। होर्मुज स्ट्रेट पर टिप्पणी करते हुए तलाएई-निक ने कहा कि ईरानी सशस्त्र बल इस जलमार्ग की सुरक्षा को वास्तविक रूप से नियंत्रित और परिभाषित करते हैं। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और एलएनजी आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत वहन करता है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि वह 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके विद्युत संयंत्रों पर हमले करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि अमेरिका सबसे बड़े संयंत्र से शुरुआत करते हुए ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।